Big News::Students-Gen-Z के मशवरों को Gvt Policies में मिलेगी तरजीह:CM पुष्कर ने देश के नए-युवा Power House के साथ किया मंथन:बोले,`आज के Students कल उत्तराखंड-देश संभालेंगे’
Schools में खेलों के 4 Periods को जरूरी बताया:मुख्यमंत्री ने कहा,`खेलों पर सरकार का पूरा Focus’:AI पर बोले,`बहुत जरूरी तो ही इस्तेमाल करे:खुद की सोचने की ताकत का उपयोग पहले हों’

Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी ने देश के नए Power House और युवा शक्ति Students-Gen-Z संग सोमवार को अपने आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मंथन किया और ऐलान किया कि सरकार की भविष्य की Policies तैयार करते समय उनके मशवरों और राय को पूरी तरजीह दी जाएगी। नई नीतियों में उनको शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में Students ने युवा Looks में नजर आ रहे सरकार के मुखिया के साथ अपने विचारों को बांटने में खूब उत्साह दिखाया। “मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन” Portal को भी आज शुरु किया गया।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद ही माइक थामे Students-Gen-Z के बीच जा के उनसे बात करते रहे
—————




CM PSD से सवाल पूछते और राय देते Students
————-



Gen-Z Students में CM पुष्कर सिंह धामी के साथ Selfie और उनके Autograph लेने के लिए खूब उत्साह दिखा। PSD ने उनके फोन से खुद सेलफ़ी ले के उनको खुश किया
———————
Schools के छात्र-छात्राओं के बीच होने वाली “मेरे सपनों का उत्तराखण्ड: एक विकसित राज्य के लिए मेरा दृष्टिकोण” विषय की निबंध प्रतियोगिता भी शुरू कर दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर ने कहा कि इस निबंध प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के 140 बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही इन चयनित छात्र-छात्राओं की NEET, JEE, CLAT, SAT की प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग सहित एवं अन्य आवश्यक शुल्कों का वहन भी राज्य सरकार करेगी। कार्यक्रम में प्रदेश भर के 2828 सरकारी / गैर सरकारी स्कूलों के 11 एवं 12 वीं के 3 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने वर्चुअल तरीके से भी हिस्सा लिया।
सरकार के मुखिया से बेहिचक संवाद करते हुए छात्र-छात्राओं ने खेलों को बढ़ावा देने, सप्ताह में 4 दिन खेल पीरियड रखने, स्कूलों में मिल रहे अवसरों को और बढ़ाने, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड को अग्रणी बनाने, राज्य में पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने सहित विभिन्न सुझाव दिए। पुष्कर ने उनको खुल के विचार रखने के लिए भरपूर प्रोत्साहित किया।
CM PSD ने आला अफसरों को निर्देश दिए कि वे Students-युवाओं के सुझावों पर अमल के लिए कार्ययोजना तैयार करें। सुझावों को सरकार की नीतियों में भी शामिल करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने सपनों को साकार करने की ओर आगे बढ़ना चाहिए। परीक्षा में नंबरों से ज्यादा विषयों की समझ होना जरूरी है। जीवन में संस्कार और अनुशासन अपनाने से सफलता अवश्य मिलती है। पढ़ने के तरीके को बदलने की आवश्यकता है। पढ़ाई को बोझ नहीं बल्कि भविष्य संवारने के रास्ते के तौर पर देखना होगा।
उन्होंने कहा कि छात्र–छात्राओं को अपने जीवन में Leader बन कर आगे बढ़ना है। लीडर वो होता है जो अपने क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ काम करता है। चुनौतियों से सीख लेकर आगे बढ़ना जरूरी है। संकल्प में कोई विकल्प नहीं होना चाहिए। इससे तेजी से सफलता मिलती है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग तभी करें, जब उसकी वास्तव में आवश्यकता हो। AI उपयोगी और ज्ञानवर्धक है, लेकिन इसके अत्यधिक उपयोग के कुछ दुष्परिणाम भी हो सकते हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर ने कहा कि किसी भी विषय पर सबसे पहले अपने विवेक, बुद्धि और सोचने की क्षमता का उपयोग करें। गुरुजनों के मार्गदर्शन और अनुभव से सीखें। इसके बाद आवश्यकता पड़ने पर AI की सहायता लें। तकनीक हमारी सहयोगी होनी चाहिए। हमारी सोचने और सीखने की क्षमता का विकल्प नहीं। पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को भी बढ़ावा देना जरूरी है। उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के साथ ही खेलों के प्रति युवाओं और समाज में नई जागरूकता पैदा हुई है।
उन्होंने कहा कि अब हमारे छात्र-युवा खेलों में भी अपना भविष्य देख रहे हैं। खेलों में आगे बढ़ने के लिए निरंतर मेहनत कर रहे हैं। राज्य सरकार की मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना प्रतिभावान-उदीयमान खिलाड़ियों के लिए बहुत बड़ा सहारा बनी है। विद्यार्थियों की सोच, उनकी आकांक्षाओं और भविष्य को लेकर उनके मन में चल रहे विचारों से वह खुद भी भली-भांति परिचित हैं।
PSD ने कहा कि उनके घर में स्वयं Gen Alfa-Gen-Z हैं। छात्रों के लिए संवाद का रास्ता हमेशा खुला है। विद्यार्थी अपनी समस्याओं, सुझावों और विचारों को खुलकर साझा कर सकते हैं। सरकार युवाओं की बात सुनने और उनके सुझावों पर विचार करने के लिए हमेशा तत्पर है। इस अवसर पर मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो.गोविंद सिंह, सचिव (शिक्षा) ज्योति यादव, अपर सचिव नमामि बंसल, महानिदेशक (शिक्षा) आकांक्षा कोंडे मौजूद रहे।



