
Chetan Gurung
Graphic Era विवि में Freshers को University की वैश्विक साझेदारियों और सांस्कृतिक विविधता से ग्लोबल विलेज के जरिये रूबरू कराया गया। इनमें 32 देशों के Students शरीक हुए। Students पहली बार मिलने के बावजूद एक-दूसरे के साथ बेहद स्नेह दिखा रहे थे।

नए बैच के बीटेक छात्र-छात्राओं को अंतर्राष्ट्रीय अवसरों और बहुसांस्कृतिक वातावरण से वाकिफ कराया गया। डीन ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स डॉ. डी R गोडकर ने कहा कि विवि में लिए जर्मनी, इटली, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम सहित कई देशों में अंतरराष्ट्रीय इंटर्नशिप, इंडस्ट्री प्रोजेक्ट्स, समर-विंटर अकादमिक प्रोजेक्ट्स और वैश्विक नेटवर्किंग के अवसर उपलब्ध हैं। इससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनने में मदद मिलेगी।
भारतीय और विदेशी Students ने अपने-अपने देशों की संस्कृति पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। अंतरराष्ट्रीय फूड फेस्ट में भारत सहित 32 देशों के छात्रों ने अपने पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई। नए छात्रों ने म्यांमार, रूस, तुर्की, रवांडा, लेसोथो, जिम्बाब्वे, युगांडा, तंजानिया, दक्षिण सूडान समेत अनेक देशों के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखा और उनकी समृद्ध संस्कृति से परिचित हुए।
कार्यक्रम का आयोजन यूनिवर्सिटी के ऑफिस ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स और एआईईएसईसी ने संयुक्त रूप से किया। प्रतिभागियों में म्यांमार के थांग कोप सांग और सॉ था क्लेर तॉ, दक्षिण सूडान की समा नूमे जूमे मॉरिस तथा जेम्स कियाम, लाइबेरिया के सैम डिएगो कुमार, रवांडा के केविन और नेपाल के सरगम व पीयूष राणा शामिल रहे।



