उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

CEO पुरुषोत्तम की SIR बवाल पर सख्त हिदायत,`BLOs अपने स्तर पर मामले निबटाएँ-दिव्याङ्ग-बुजुर्गों का खास ध्यान रखें:Commissioners-DMs को अहम निर्देश:सियासी दलों को आश्वस्त किया,`किसी Voter को नहीं होने देंगे दिक्कत’

Chetan Gurung

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) डॉ BVRC पुरुषोत्तम ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग विधानसभा चुनाव से पहले SIR से जुड़ी दिक्कतें लोगों के सामने आने पर गहन चर्चा करते हुए उनसे Feedback लिया। SIR के नोटिस फेज में जारी सुनवाई के संबंध में भी राजनीतिक दलों के सामने Presentation दिया। गढ़वाल और कुमायूं के Commissioners को Super Checking के लिए दौरे करने के निर्देश दिए तथा सभी DMs के साथ बैठक कर उनको भी जरूरी हिदायतें दीं।

CEO BVRC पुरुषोत्तम

———-

CEO ने बताया कि SIR के दौरान किसी नागरिक को परेशानी ना हो, इसका पूर्ण ध्यान रखा जा रहा है। वर्तमान में 24 लाख नोटिसों के सापेक्ष लगभग 19 लाख (77%) नोटिस BLOs के माध्यम से मतदाताओं तक पंहुच चुके हैं। एक मतदाता अधिकतम 5 मामलों में दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत कर सकता है। किसी क्षेत्र में इस से इतर मामले आते हैं तो इसके लिए नियत प्रावधानों के अनुसार EROs स्वयं अपने स्तर पर विधिवत जांच एवं सत्यापन की कार्यवाही करेंगे।

राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स एक दिन में अधिकतम 10 फार्म प्रस्तुत कर सकते हैं। पुनरीक्षण की अवधि में 30 फार्म प्रस्तुत करने पर ERO स्वयं अपने स्तर विधिवत जांच एवं सत्यापन की कार्यवाही कर सकेंगे। सभी जनपदों को निर्देश दिए गए हैं कि सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का BLOs दस्तावेज लेकर सत्यापित करते हुए अपने स्तर पर निस्तारण करेंगे। जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई है, उन पर विशेष फोकस करते हुए ERO/AERO स्तर पर सुनवाई कर नियमानुसार कार्यवाही करें।

बुजुर्ग-दिव्यांगों के घर BLO खुद पहुंचेंगे। उनके नोटिसों का समाधान करेंगे। बैठक में BJP से राजकुमार पुरोहित, कांग्रेस से सूर्यकांत धस्माना, अमेंद्र बिष्ट, BSP से सतेंद्र चोपड़ा, जसपाल, CPI (M) अनंत आकाश उपस्थित रहे।  CEO पुरुषोत्तम ने दोनों मंडलों के आयुक्त (कुमांऊ) दीपक रावत एवं आयुक्त (गढ़वाल) आनंद स्वरुप और सभी DMs संग SIR पर समीक्षा भी की। मंडलायुक्तों को जिले वार Visit कर सुपर Checking के निर्देश दिए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों के DEOs को निर्देश दिए कि 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के घर पर जाकर जारी नोटिसों की सुनवाई करेंगे। इस बात का विशेष ध्यान रहे कि विसंगति वाले नोटिसों के मामलों में बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं को अनावश्यक बूथ पर ना आना पड़े।

सभी जनपदों के DEOs को फार्म 6, फार्म 7 एवं फार्म 8 के तहत अब तक प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार जांच कर समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास,दोनों मंडलायुक्त एवं सभी जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button