उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

मसूरी विधानसभा को CM पुष्कर की खुल के इमदाद:18 Cr की विकास योजनाएँ दीं:लोकार्पण-शिलान्यास किया:कहा,`ऐसा उत्तराखंड बनाना है जहां युवा पलायन न करें-मातृ शक्ति आत्मनिर्भर हो’

Chetan Gurung

राजधानी की अहम मसूरी विधानसभा सीट के High Profile कथित गाँव पुरुकुल में आज CM पुष्कर सिंह धामी ने 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं की खुल के इमदाद देते हुए उनका लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिवंगत दीपक पुण्डीर की स्मृति में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी इनमें शामिल है।

मुख्यमंत्री पुष्कर ने कहा कि ये सभी परियोजनाएँ मसूरी विधानसभा के विकास को नई गति देने वाली साबित होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड विकास के स्वर्णिम युग की ओर अग्रसर है। आज जहां प्रदेश में करोड़ों रुपये की लागत से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और आधारभूत संरचना को मजबूत किया जा रहा है। प्रदेश को खेल, पर्यटन और एडवेंचर एक्टिविटीज हब के रूप में स्थापित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जब भी ‘Wedding Destination’ और  पर्यटन की बात आती है, तो पहाड़ों की रानी ‘मसूरी’ का नाम सबसे पहले आता है। मसूरी आने वाले पर्यटक यहां की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत आधार प्रदान करते हैं। प्रदेश सरकार मसूरी के चौतरफा विकास के लिए कार्य कर रही है। पुरकुल में सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। Mussoorie Rope-Way के Lower Terminal तक लगभग 13 KM मुख्य सड़क का उच्चीकरण किया जा रहा है।

PSD ने कहा कि बाढ़ सुरक्षा के लिए सहस्त्रधारा में बाल्दी नदी के दोनों किनारों पर 1.5 KM और न्यू कैंट रोड (कारगिल शहीद मेख गुरुंग मार्ग) क्षेत्र में सुरक्षा कार्य कराए जा रहे हैं। उत्तराखण्ड के सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा और जनसांख्यिकी बदलाव रोकने के लिए सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया है। समान नागरिक संहिता लागू करने के साथ ही दंगों के दौरान सार्वजनिक और निजी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले दंगाइयों से ही नुकसान की भरपाई करने के लिए सख्त कानून बनाकर कानून का राज स्थापित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में सक्रिय नकल माफिया का कुचक्र तोड़ने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। प्रदेश में 34 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरी मिल चुकी है। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए नई स्टार्टअप नीति, ‘एक जनपद दो उत्पाद’, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’, ‘होम स्टे योजना’, ‘वेड इन उत्तराखण्ड’ और ‘सौर स्वरोजगार योजना’ जैसी पहलें शुरू की हैं।

PSD ने कहा कि प्रदेश सरकार ऐसा उत्तराखण्ड बनाना चाहती है, जहां किसी भी युवा को रोजगार के लिए पलायन ना करना पड़े। मातृशक्ति पूरी तरह सशक्त और आत्मनिर्भर हो। मंत्री और Local MLA गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर के नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। मसूरी विधानसभा क्षेत्र में भी सड़क, पेयजल, सामुदायिक भवन एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। इस मौके पर दायित्वधारी ज्योति कोटिया, शमशेर सिंह बिष्ट, MDDA के VC बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button