अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

थोड़ा सा सियासी हो जाए!बद्रीनाथ से Congress MLA लखपत ने CM पुष्कर की तारीफ़ में एक कर डाला जमीन-आसमान:नए सियासी समीकरण का जन्म! Congress ही नहीं BJP में भी खलबली!विधानसभा लड़ने के दावेदार पसीने से लथपथ

बुटोला ने कहा,`मेरी विधानसभा में सबसे ज्यादा विकास कार्य हुए-CM का धन्यवाद’ 2 साल पहले Congress छोड़ के BJP में आए राजेंद्र भण्डारी के खिलाफ By-Election किया था फतह

Chetan Gurung

चमोली के गोपेश्वर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में `जन-जन की सरकार-जन-जन के द्वार’ आयोजन में Invitee बद्रीनाथ से Congress MLA लखपत बुटोला ने सरकार के मुखिया और सत्तारूढ BJP सरकार के मुखिया की भर-भर के ऐसी तारीफ़ों के पुल बांधे कि काँग्रेस में शाम घिरते-घिरते जबर्दस्त हलचल मच गई। लगे हाथों BJP में भी खलबली मचने लगी। दोनों दलों के उन चेहरों की पेशानी पर पसीने छलक आने स्वाभाविक हैं, जो अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी-अपनी पार्टी में टिकट के दावेदार के तौर पर खुद को पेश करना चाहते हैं। ये कयास तत्काल लगने लगे हैं कि कहीं लखपत बद्रीनाथ सियासत में नए समीकरण तो नहीं बनाने वाले हैं।

CM पुष्कर सिंह धामी को लोगों का दिल जीतने का हुनर आता है। क्या काँग्रेस MLA लखपत बुटोला का भी जीत लिया दिल? होने वाले हैं वह फुर्र अपनी पार्टी से?

————————

लखपत ने BJP के राजेंद्र सिंह भण्डारी को विधानसभा चुनाव में मात दी थी। राजेंद्र को Congress से ला के BJP ने मैदान में उतारा था।  साल-2024 में उनको Congress की विधायकी छुड़वा कर कमल की सवारी कराई गई थी। तब ये सोचा गया था कि इससे पौड़ी लोकसभा सीट पर BJP को खासा नफ़ा होगा। उनको और अधिकांश सियासी विश्लेषकों को उस वक्त By-Election में फिर राजेंद्र के विजयी होने की अधिक संभावना दिख रही थी।

अंदरखाने सूत्रों के मुताबिक ये भी समझा गया था कि राजेंद्र को BJP में लाने वालों में मुख्यमंत्री पुष्कर की भूमिका नहीं थी। By-Election गँवाने के बाद से भण्डारी गुमनामी में खो से गए हैं। ये संभावना जताई जा रही थी कि अगले विधानसभा चुनाव में बीजेपी उनको शायद फिर टिकट देगी। आज लखपत ने जिस अंदाज में CM पुष्कर की भर-भर के प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी विधानसभा में जम के विकास कार्य हुए हैं, उससे ये कयास लगना स्वाभाविक है कि कहीं उनकी भी BJP में कदम रखने की तैयारी तो नहीं है!

ऐसा हुआ तो Congress से अधिक BJP खेमे में बेचैनी पैदा होगी। बिना टिकट के आश्वासन के लखपत शायद ही पार्टी बदल करेंगे। ये भी तय है कि टिकट बांटने का असल अधिकार CM पुष्कर के पास ही रहने वाला है। उनकी ही तारीफ में बुटोला ने जमीन-आसमान एक कर डाला। कांग्रेस विधायक लखपत ने आज जो कहा उसको जानें। उन्होंने कहा,`अक्सर यह आरोप लगाया जाता है कि विपक्ष के विधायकों के साथ भेदभाव होता है, लेकिन उनकी विधानसभा में सबसे ज्यादा विकास कार्य हुए हैं। इसके लिए वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद करते हैं’।

सार्वजनिक मंच से मुख्यमंत्री की ऐसी तारीफ तो सिर्फ अपनी पार्टी वाले ही कर सकते हैं। PSD की जनसभा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। गोपेश्वर के पुलिस मैदान पर जब लखपत सत्ता पक्ष विधायक के अंदाज में बोल रहे थे तो मैदान खचाखच भरा था। उनको खूब तालियाँ मिलीं। विकास के मुद्दे पर विपक्ष के विधायक के रुख और CM की तारीफ पर आने वाले दिनों में राज्य की सियासत किस मोड़ पर पहुंचेगी, उस पर नजर रहेगी।

एक हकीकत ये भी है कि जिस अंदाज में मुख्यमंत्री पुष्कर सियासत करते हैं, उसमें उनके सियासी दुश्मन कम और निजी मधुर रिश्ते वाले विरोधी अधिक हैं। वह विरोधी दलों के लोगों से भी उदार सोच के साथ मिलते हैं और उनकी मदद में अधिक आगा-पीछा नहीं सोचते हैं। ऐसे में उनकी तारीफ करने से कई बार विरोधी नेता भी नहीं हिचकते हैं। उन पर निजी हमलों से दूरी रखते हैं। ना-मालूम लखपत भी निजी तौर पर ही मुख्यमंत्री की तारीफ खालिस उनके व्यवहार और विकास कार्यों को ले के उनके तटस्थ रुख के कारण न कर रहे हों। ऐसा भी सोचा जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button