नई Sports Policy बनेगी:खिलाड़ी-विशेषज्ञ खुद बताएँगे कि कैसी होनी चाहिए:खेल मंत्री रेखा ने कहा,`World Championship-Olympic में Medal जीतने का लक्ष्य’:30 July सुझाव भेजने की Cut off Date
अच्छे सुझाव देने वालों का सम्मान होगा:Online-Portal-E-Mail-Post से भेज सकते हैं सुझाव

Chetan Gurung
उत्तराखंड की New Sports Policy खिलाड़ियों और खेल विशेषज्ञों-अवाम की राय ले कर तैयार की जाएगी। खेल विभाग ने 30 जुलाई तक इसके बाबत सुझाव मांगे हैं। खिलाड़ी, प्रशिक्षक, खेल विशेषज्ञ, खेल संघ, अभिभावक, शिक्षक, खेल प्रेमी और आम नागरिक ऑनलाइन पोर्टल, ई-मेल या डाक के माध्यम से अपने सुझाव भेज सकते हैं। सोमवार को विधानसभा स्थित सभागार में बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि उपयोगी सुझावों को नई खेल नीति में शामिल करने पर विचार किया जाएगा। बेहतर सुझाव देने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा।


अभी तक उत्तराखंड की कई सरकारों ने कई बार खेल नीति बनाई लेकिन खेल मंत्री रेखा का मानना है कि उत्तराखंड की खेल नीति राष्ट्रीय स्तर से उठ के विश्व और ओलिम्पिक खेलों तक में पदक जीतने के लक्ष्य को सामने रख के बनाई जानी चाहिए। CM पुष्कर सिंह धामी खुद खेलों के बहुत बड़े पैरोकार और खिलाड़ियों को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने के हक में रहते हैं।
इससे खेल मंत्रालय को खासा बल मिला है। CM PSD की पूरी मदद-उनकी तरफ से ताकत झोंक दिए जाने और मंत्री रेखा के साथ उनकी जुगलबंदी ने 38th National Games के आयोजन को उत्तराखंड में ऐतिहासिक तौर पर सफल साबित किया था। बेशक उत्तरांचल ओलिम्पिक संघ भी पूरी ऊर्जा और क्षमता के साथ सरकार और CM-खेल मंत्री के साथ खड़ा था।
रेखा ने कहा कि राज्य में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उनको सही मौका,सही वक्त पर स्तरीय Training और आजीविका-भविष्य के तनाव से दूर रह के देश के लिए Medal जीतने के लिए प्रेरित करने की जरूरत है। नई खेल नीति में ये सभी शामिल करने के लिए कार्य किए जाएंगे। सरकार लोगों से प्राप्त सुझावों का परीक्षण कर उपयुक्त पाए जाने पर उनको नई खेल नीति में शामिल करेगी।
उन्होंने कहा कि लोगों और खिलड़ियों-विशेषज्ञों के सुझावों से तैयार खेल नीति उत्तराखंड में खेलों के विकास को नई दिशा देगी। सरकार चाहती है कि नीति के लिए अधिक से अधिक सुझाव मिलें। बैठक में विशेष प्रमुख सचिव (खेल) अमित सिन्हा, अपर निदेशक अजय अग्रवाल, उप निदेशक संजीव पौरी, राजेश मंमगाई, शक्ति सिंह शामिल हुए।



