
Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी की घोषणाओं के मुताबिक राज्य संपत्ति विभाग ने बागेश्वर में State Guest House के निर्माण की दिशा में शुरुआत कर दी। गुरुवार को सचिव (आवास एवं राज्य सम्पत्ति) डॉ.R राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रस्तावित राज्य अतिथि गृह की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्तमान आवश्यकताओं के साथ-साथ भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) तैयार की जाए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत होने के नाते इस Project को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाए। निर्माण कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा हो। 45 नाली भूमि पर SGH का निर्माण होना है। ग्राम ठेलापालन में लगभग 0.900 हेक्टेयर (45 नाली) भूमि इसके लिए ली गई है।
पर्वतीय जनपदों में सरकारी कार्यक्रमों, VIP आवागमन तथा प्रशासनिक गतिविधियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस अतिथि गृह का निर्माण किया जा रहा है। बैठक में परियोजना का प्रारंभिक खाका प्रस्तुत किया गया। इसमें भवन की संरचना, आवश्यक सुविधाओं तथा भविष्य में संभावित विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा हुई। भवन में सभी आधुनिक सुविधाएँ होंगी।
डॉ.RRK ने कार्यदायी संस्था प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, बागेश्वर के अधिकारियों को निर्देश दी कि DPR में पर्याप्त संख्या में अतिथि कक्ष, बैठक कक्ष, प्रशासनिक कक्ष और अन्य आवश्यक सुविधाओं का प्रावधान किया जाए। भवन केवल वर्तमान जरूरतों के लिए नहीं बल्कि भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए तैयार किया जाना चाहिए। परियोजना का प्रत्येक पहलू तकनीकी मानकों के अनुरूप हो तथा निर्माण गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए।
Guest House में पार्किंग और आधुनिक सुविधाओं पर विशेष जोर दिया जाएगा। सचिव ने प्रस्तावित परिसर में पार्किंग क्षमता बढ़ाने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। सभी आवश्यक अनुमतियां DPR के साथ लगाने के निर्देश भी दिए। बैठक में अपर सचिव एवं राज्य सम्पत्ति अधिकारी लक्ष्मण सिंह, उप सचिव हनुमान प्रसाद तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



