अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशपर्यटनराष्ट्रीय

अब दिल्ली से लक्ष्मण झूला (ऋषिकेश) का सफर ढाई घंटे में:नमो भारत High Speed Train सेवा होगी शुरू:केंद्र-UP-UK में बनी सहमति:CM पुष्कर की PM मोदी से मुलाक़ात लाई रंग

Chetan Gurung

मेरठ के मोदीपुरम से ऋषिकेश के करीब लक्ष्मण झूला तक High Speed नमो भारत Train (RRTS) का ख्वाब पूरा होने वाला है। CM पुष्कर सिंह धामी की इस बाबत की जा रही कोशिशों ने रंग ले लिया है। उत्तराखण्ड, UP और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) में RRTS Train के मौजूदा नेटवर्क को ऋषिकेश तक ले जाने पर सहमति बन गई है। इसकी DPR के लिए जल्द सर्वे होने जा रहा है। दिल्ली के अक्षर धाम से देहरादून सीमा आशा रोड़ी तक ढाई घंटे में पहुँचने की सौगात के बाद ये एक और बड़ी सौगात PSD की मेहनत-कोशिशों से ऋषिकेश जाने वालों को मिली है।

इसी साल फरवरी में दिल्ली से मोदीपुरम तक नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरू हो चुका है। इसे मोदीपुरम से ऋषिकेश तक विस्तार देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर लगातार केंद्र सरकार में कोशिशें करते रहे हैं। उन्होंने PM नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर इसके प्रस्ताव का मसौदा सौंपा था।

सहमति होने के बाद इस परियोजना के विस्तार को गति देने के लिए उत्तराखण्ड सरकार ने अपर सचिव रीना जोशी को नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया है। NCRTC ने भी अपना नोडल अफसर नियुक्त कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार परियोजना पर सहमति दे चुकी है। अब जो DPR सर्वे होगा, वह 150 किलोमीटर के ट्रैक को Cover करेगा। प्रस्तावित परियोजना के मुताबिक मोदीपुरम स्टेशन से नया ट्रैक शुरू होगा। ये मुजफ्फरनगर होते हुए उत्तराखण्ड की सीमा में प्रवेश करेगा। फिर ये ट्रैक रुड़की, हरिद्वार में हर की पैड़ी होते हुए, ऋषिकेश के अंतिम छोर लक्ष्मणझूला तक पहुंचेगा। इसका 72 किमी का हिस्सा उत्तर प्रदेश में और 78 किमी का हिस्सा उत्तराखण्ड में आएगा।

परियोजना के नए स्वरूप से उत्तराखण्ड आने वाले तीर्थयात्रियों सहित दिल्ली जाने वाले उत्तराखण्ड के लोगों का भी नया आधुनिक ट्रांसपोर्ट विकल्प मिल पाएगा। वर्तमान में दिल्ली से ऋषिकेश जाने में सड़क मार्ग से करीब पांच से छह घंटे का समय लगता है। नमो भारत ट्रेन (160 किमी/प्रति घंटे की रफ्तार) के शुरू होने के बाद यह सफर सिर्फ ढाई से तीन घंटे में पूरा हो जाएगा।

CM पुष्कर ने कहा कि मेरठ से ऋषिकेश तक नमो भारत ट्रेन सेवा का विस्तार उत्तराखण्ड की Connectivity को नई दिशा देगा। इससे तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को तेज, सुरक्षित एवं आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। राज्य सरकार इस महत्वाकांक्षी परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार और NCRTC के साथ लगातार समन्वय कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button