उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

लगातार 3 दिन खटीमा में गुजारे और लोगों से बोले CM पुष्कर,`आप मेरे परिवार का अंग’:विकास कार्यों में कमी नहीं आने दी जाएगी:अपनी पुरानी विधानसभा को पूरी तवज्जो दे रहे PSD

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने इस बार अपने गृह क्षेत्र खटीमा में लगातार 3 दिन गुजार के साफ कर दिया कि चंपावत से MLA होने के बावजूद उनके लिए अपनी पूर्व विधानसभा की अहमियत कायम है। उन्होंने आज आज शहीद हरी किशन शिक्षण संस्थान (बगुलिया) में “जन-जन की सरकार, मुख्य सेवक आपके द्वार” कार्यक्रम में ये ऐलान भी किया कि खटीमा के लोग उनके अपने परिवार का अंग हैं। इस क्षेत्र के विकास के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। भविष्य में भी विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

दो बार लगातार विधायक बनने के बाद खटीमा में 2022 के विधानसभा चुनाव में फतह दूर रह जाने और फिर भी PM नरेंद्र मोदी-HM अमित शाह के पुष्कर को ही CM बनाए रखने के फैसले के बाद वह चंपावत से By-Elections लड़ के जीते। चंपावत ने उनकी झोली वोटों से भर दी थी और उन्होंने Record तोड़ जीत दर्ज की। शुरू में समझा जा रहा था कि PSD खटीमा को शायद उतनी तवज्जो नहीं देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वह अपने गृह क्षेत्र की सीट पर लगातार नजर रख रहे और जम के हर किस्म के कार्य और योजनाओं का अंबार वहाँ लगा रहे। इस बार वह 3 दिन लगातार रहे और इससे Congress समेत सियासी समीक्षकों के भी कान खड़े होना स्वाभाविक है।

खटीमा से कोई भी BJP के टिकट पर लड़े लेकिन पुष्कर के लिए ये सीट हर हाल में अपनी पार्टी के खाते में डालना शीर्ष प्राथमिकता नजर आ रही। वह आज फिर अपनी पुरानी विधानसभा सीट के लोगों के बीच जब पहुंचे तो उनसे उन्होंने  उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के संकल्प में सहभागी बनने के लिए कहा। आयोजन स्थल पर लगाए गए विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत सद्भावना CLF संचालित दीदी कैफे का फीता काटकर उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए युग में प्रवेश कर चुका है। केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, महिला और युवाओं के हित में ऐतिहासिक फैसले लेकर देश को नई दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने UCC लागू कर ऐतिहासिक पहल की है। नकल विरोधी कानून लागू कर युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने का कार्य किया है।

CM पुष्कर ने कहा की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है। प्रदेश सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” इसी संकल्प को मजबूत करने का माध्यम है। इस मौके पर किसानों को रासायनिक उर्वरक,लोगों को सहायक उपकरण दिए गए। जननी सुरक्षा योजना से 5 महिलाओं को लाभान्वित किया गया।

पं. दीनदयाल योजना के अंतर्गत शून्य ब्याज दर पर 8 लोगों को ऋण चेक भी प्रदान किए गए। वह लोगों और जनजाति महिला लाभार्थियों से भी मिले। शिशुओं को अपने हाथों से आहार खिलाया। मुख्यमंत्री का शाल ओढ़ा के सम्मान किया गया। इस अवसर पर दायित्वधारी मंत्री अनिल कपूर डब्बू, रणजीत सिंह नामधारी, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, DM नितिन सिंह भदौरिया, SSP अजय गणपति, ADM कौस्तुभ मिश्र, ASP उत्तम सिंह नेगी उपस्थित थे


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा (ऊधम सिंह नगर) के बंडिया क्षेत्र में भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान की प्रतिमाओं का अनावरण भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि है। धार्मिक स्थलों का संरक्षण एवं विकास केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का भी माध्यम है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button