उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

खेती में जलवायु-बदले मौसम का खास ख्याल रखना होगा-CM पुष्कर:किसानों को कृषि भूमि का संरक्षण करना होगा

Chetan Gurun

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “खेत बचाओ अभियान” अब केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह जनांदोलन का आकार ले चुका है। किसानों को अपनी कृषि भूमि, मिट्टी और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।

हवालबाग में खेत बचाओ आयोजन में CM PSD ने कहा कि किसान देश की शक्ति और हिम्मत हैं। मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बनाए रखना और खेतों को रासायनिक पदार्थों से यथासंभव मुक्त रखना आवश्यक है। भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और सुरक्षित कृषि व्यवस्था छोड़ना सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए बजट में 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। किसानों को नियमित रूप से मिट्टी का परीक्षण कराना चाहिए। पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करना होगा। कृषि विशेषज्ञों की सलाह और वैज्ञानिक शोध के अनुरूप खेती जरूरी है। बदलते मौसम और जलवायु परिस्थितियों के अनुरूप फसलों का चयन किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक समृद्धि दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। Ecology और Economy के बीच संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। प्रधानमंत्री के “मन की बात” कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जल, जंगल, जमीन और प्रकृति संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाना होगा।

CM पुष्कर ने अल्मोड़ा में तारबाड़ योजना के अंतर्गत लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से कार्य कराए जाने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। मंत्री गणेश जोशी, विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल, मोहन सिंह मेहरा, महेश जीना, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा भी आयोजन में मौजूद थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button