उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

काम की अहम खबर::SIR पर कम हुई परेशानी:साल-2003 की Voter List को किया Upload:8 June से 7 July तक घर-घर आएंगे BLO:उपलब्ध न होने पर कम से कम 3 बार Voter से मिलने जाएंगे

Chetan Gurung

उत्तराखण्ड में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। 8 जून से 7 जुलाई-2026 तक BLOs घर-घर जाएंगे। वे गणना फार्म बांटने के साथ ही उनको वापिस भी लेंगे।  इसी एक महीने के दौरान मतदाताओं के गणना फार्मों को BAO App के जरिये डिजिटिलाइज कर Upload किया जाएगा।

Dr Vijay Jogdande

ACEO डॉ विजय जोगदंडे ने आज पत्रकारों को बताया कि इस दौरान कोई मतदाता घर पर किसी वजह से नहीं मिलता है तो BLO की ज़िम्मेदारी है कि वह कम से कम 3 बार उससे मिलने उसके घर जाएँ। 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन किया जाएगा। 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 के बीच दावे एवं आपत्तियों को दर्ज करने का समय दिया गया है।

14 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक सभी नोटिस जारी कर दावे-आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। आयोग के निर्देशानुसार 15 सितंबर 2026 अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ जोगदण्डे ने बताया कि प्रदेश में 79 लाख 60 हजार 762 मतदाताओं को गणना फार्म उपलब्ध कराए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि मतदाता स्वयं भी ECI नेट ऐप के माध्यम से अपना गणना फार्म ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। मतदाता इसे भरकर अपलोड कर सकते हैं। इस प्रकिया के दौरान अगर कोई भी पात्र व्यक्ति, मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाना चाहते हैं तो वे अपने BLO से संपर्क कर फार्म-6 भर सकते हैं। दावे आपत्तियों के निस्तारण के समय उनके फार्मों पर विचार किया जाएगा।

डॉ विजय जोगदंडे ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए “Book a Call with BLO” के फीचर से मतदाता एक क्लिक पर अपने BLO के साथ कॉल बुक करा सकते हैं। मतदाता https://voters.eci.gov.in वेबसाइट पर Visit करके या ECI-NET मोबाइल ऐप को डाउनलोड कर अपनी कॉल बुक करा सकते हैं। कॉल बुक कराने के बाद दो दिन के भीतर BLO मतदाता से स्वयं संपर्क करेंगे।

ACEO डॉ जोगदंडे ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए वर्ष 2003 की वोटर लिस्ट मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड की आधिकारिक वेबसाइट ceo.uk.gov.in पर उपलब्ध है।  मतदाता अपने विधानसभा क्षेत्र, अपने तथा अपने पिता/पति के नाम के आधार पर मतदाता क्रमांक एवं बूथ संख्या की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही गली, मोहल्लों और एरिया के नाम से भी मतदाता सूची खोजने की सुविधा प्रदान की गई है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button