
Chetan Gurung
Monsoon की आहट के साथ ही तबादलों की फुहारें भी चल रही हैं। आज CM पुष्कर सिंह धामी ने IG रिद्धिम अग्रवाल को हटा के निवेदिता कुकरेती को कुमायूं पुलिस का Chief बना दिया। कुम्भ मेले के SSP आयुष अग्रवाल को 40वीं बटालियन (PAC) के Commandant का भी जिम्मा सौंप दिया। PCS अफसरों में राकेश तिवारी को राजधानी देहरादून का City Magistrate और MDDA का संयुक्त सचिव बना दिया। उनके लिए कुर्सी खाली कर के प्रत्युष सिंह को HRDA का सचिव बना दिया गया। दोनों केन्द्रीय चुनाव आयोग के निर्देश पर हटाए और लाए गए।



रिद्धिम को PHQ में कानून-व्यवस्था में भेजा गया है। उनकी जगह भेजी गई निवेदिता सरकार में विशेष सचिव (गृह) भी थीं। उनको इस पद से मुक्त कर दिया गया। IG विम्मी सचदेवा को P and M से हटा के Radio-Fire का प्रमुख बना दिया गया है। Radio देख रहे कृष्ण कुमार को Traffic महकमा और GRP सौंप दिया।
IG नीलेश आनंद भरणे से Police Sports Control Board के सचिव और PAC,IG अनंत शंकर टाकवाले को CID भी Training और मानवाधिकार आयोग,IG सुनील कुमार मीणा को सचिव (PSCB),PAC और कार्मिक महकमा दिया गया है। सुनील से कानून-व्यवस्था वापिस ले लिया गया। IG योगेन्द्र सिंह रावत को कुम्भ-2027 के साथ ही SDRF का भी दायित्व सौंपा गया।
P and M बिना काम के बैठे बरिंदर जीत सिंह को दिया गया। आयुष अग्रवाल को हरीश वर्मा की जगह भेजा गया, जिनको IRB-1 रामनगर का Commandant बनाया गया। उन्होंने अमित श्रीवास्तव की जगह ली। अमित को CID-देहरादून Sector भेजा गया। ASP (Crime-Traffic) जितेंद्र चौधरी को देहरादून में Crime-Traffic बनाया गया है।
PPS अफसरों में बीर सिंह IRB-1 रामनगर में Deputy), Commandant,लोकजीत को PHQ में Adl SP (L and O),विमल आचार्य को 46 PAC (Rudrapur) Deputy Commandant,शांतनु पाराशर को Adl SP (Cyber Crime) और अंकुश मिश्र को Intelligence-Security (HQ-Dehradun) में भेजा गया है।


PCS अफसरों में गोपाल राम बिनवाल को नगर निगम रूड़की का आयुक्त,लंबे समय से देहरादून में टिके रहे प्रत्युष सिंह को HRDA (हरिद्वार) में सचिव,राकेश तिवारी को केन्द्रीय चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद उनकी जगह देहरादून में उनके ही पदों पर लाया गया। प्रत्युष भी चुनाव आयोग के निर्देशों के चलते हटाए ग



