Mayors के फैसले अहम:भावी पीढ़ी का भविष्य पर डालते हैं असर:CM पुष्कर:करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

Chetan Gurung
देश भर के महापौर की 117वीं Executive Committee बैठक में CM पुष्कर सिंह धामी ने आज ऋषिकेश में कहा कि Mayors के फैसले भावी पीढ़ी के भविष्य को प्रभावित करते हैं। उन्होंने ₹23.15 करोड़ की एक योजना का लोकार्पण एवं ₹6.63 करोड़ की दो योजनाओं का शिलान्यास भी किया। कुछ स्थानों का मौके पर निरीक्षण किया।



मुख्यमंत्री ने कहा कि मेयर अपने शहर के प्रथम नागरिक और शहरवासियों की आशाओं, अपेक्षाओं और विश्वास के भी प्रतिनिधि हैं। हमारे देश की आत्मा गाँवों में बसती है, तो हमारे नागरिकों के सपने, उनकी आकांक्षाएँ और उनके भविष्य की संभावनाएँ शहरों में आकार लेती हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण पलों को उत्तराखण्ड में बिताया है। वह उत्तराखण्ड के प्रत्येक क्षेत्र से भली भांति परिचित हैं। उनके नेतृत्व में इस वर्ष 4 धाम यात्रा में अब तक 45 दिनों में 30 लाख से अधिक Record तादाद में श्रद्धालुओं ने यात्रा की है। पहले आदि कैलाश में 500 लोग आते थे। इस वर्ष प्रतिदिन करीब एक हजार लोग आदि कैलाश पहुंच रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर ने कहा कि मां पूर्णागिरि मंदिर में भी 24 लाख लोगों ने दर्शन कर लिए हैं। गुजरे 4 सालों में 23 करोड़ से ज्यादा पर्यटक उत्तराखण्ड आ चुके हैं। भारत में शहरी विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। Smart City Mission के जरिये आधुनिक एवं सुव्यवस्थित शहरी विकास का मॉडल विकसित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लाखों गरीब परिवारों का घर का सपना साकार हुआ है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से रेहड़ी-पटरी वालों को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य हुआ है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के शहरों के विकास को नई गति दी जा रही है। राज्य में पहली बार नगर निकायों में शहरी स्वास्थ्य और वेलनेस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इस अवसर पर मंत्री सुबोध उनियाल व राम सिंह कैड़ा, विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल, मेयर शंभू पासवान, रेनू बाला गुप्ता, आशुतोष एवं देश भर के विभिन्न शहरों से मेयर उपस्थित रहे।
—
–ट्रांज़िट कैंप अचानक जा धमके CM:4 धाम यात्रा बंदोबस्त का जायजा-श्रद्धालुओं से Feedback लिया —


मुख्यमंत्री पुष्कर ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप का निरीक्षण करने भी अचानक बिना बताए पहुँच गए। उन्होंने चार धाम यात्रा एवं रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यात्रियों के पंजीकरण, स्वास्थ्य जांच, ठहरने की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं से यात्रा का फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन के लिए इंतजार ना करना पड़े।
CM PSD ने अफसरों को बढ़ती गर्मी को देखते हुए उन्होंने ट्रांजिट कैंप में अतिरिक्त कूलर लगाने तथा पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ट्रांजिट कैंप में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी संवाद किया। कई बुजुर्ग श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें आशीर्वाद दिया। यात्रा को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।



