
Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा में अपने निजी आवास से सभी DMs को Virtual Meeting में सख्त ताकीद की कि सरकारी ज़मीनों से अवैध कब्जे जल्द और सख्ती से हटाएँ। Land Laws का उल्लंघन होने की सूरत में संबन्धित जमीन को सरकार में निहित कर दिया जाए। बिजली की कटौती गैर जरूरी तौर पर न की जाए। जरूरी हुआ तो लोगों को पहले जानकारी दी जाए। पीने की पानी की समस्या न होने दें। टूटी सड़कों को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए।
मुख्यमंत्री ने ग्राम सभाओं में स्थित सरकारी भूमि,भू कानून का उल्लंघन कर खरीदी गई जमीनों की जांच भी की जाए। इस अभियान में तेजी लाते हुए त्वरित सुनवाई करें।शत्रु संपत्तियों पर हुए अवैध कब्जे को हटाएँ। वक्फ संपत्तियों का ब्योरा लें। उम्मीद पोर्टल पर दर्ज किए जाने की नियमित समीक्षा हो। इस ब्योरे की भी नियमित जांच की जाए।
PSD ने कहा कि अन्य राज्यों से आए लोगों के शस्त्र लाइसेंस की जांच भी की जाए। Criminal Background वालों को Identify करें। जनसेवा केंद्रों की जांच करें। अवैध राशन कार्ड बना कर सरकारी सुविधाओं का लाभ ले रहे अपात्र लोगों को Identify कर जरूरी कार्रवाई करें। संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखते हुए Varification Drive में तेजी लाएँ।
CM पुष्कर ने कहा कि Monsoon से होने वाली दिक्कतों के मद्देनजर अभी से तैयारियों को पूरा करें। भीतरी इलाकों की सड़कों की मरम्मत समयबद्ध तरीके से पूरा करें। गर्मियों को देखते हुए पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु रखना सुनिश्चित करें। जहां पानी की समस्या या तकनीकी दिक्कत हो, उसे तत्काल प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए।
उन्होंने DMs को निर्देश दिए कि चार धाम यात्रा की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं से निरंतर Feedback लें। सुझावों एवं शिकायतों के आधार पर व्यवस्थाओं में भी सुधार किया जाए। यात्रा रूट पर पेयजल की उपलब्धता बनाए रखने तथा ट्रैफिक की प्रभावी कार्ययोजना के भी निर्देश दिए। मानसखंड यात्रा के अंतर्गत कैंची धाम बाईपास निर्माण कार्य को आगामी माह तक हर हाल में पूरा करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि एवं उद्यान विभाग के माध्यम से पॉली हाउस, एप्पल मिशन, कीवी मिशन योजनाओं को केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रखा जाए, बल्कि वास्तविक रूप से किसानों तक पहुंचाने के लिए प्रभावी कार्य किया जाए। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जारी पुनर्निर्माण कार्यों को और अधिक तेजी से पूरा किया जाए। ज्योतिर्मठ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की भी रिपोर्ट मुख्यमंत्री ने ली।



