अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

नहीं रहे BC खंडूड़ी:CM पुष्कर ने आवास पहुँच दी श्रद्धांजलि:उपराष्ट्रपति राधारमन ने जताया शोक:कल सरकारी दफ्तर-संस्थान-स्कूल बंद रहेंगे:3 दिनों का राजकीय शोक घोषित:गणेश गोदियाल समेत कॉंग्रेसियों ने भी जताया शोक

Chetan Gurung

उत्तराखंड के पूर्व CM और केन्द्रीय मंत्री रहे Major General (Vet) भुवंचन्द्र खंडूड़ी का आज 91 साल की अवस्था में लंबी बीमारी से संघर्ष के बाद निधन पर Vice President CP राधारमन,CM पुष्कर सिंह धामी, Congress के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत तमाम लोगों ने शोक जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री समेत कई मंत्रियों ने वसंतविहार स्थित आवास पर पहुँच कर उनके बेटी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी तथा अन्य परिवारजनों को सान्त्वना दी। VP ने कहा कि जनरल खंडूड़ी ने केंद्र सरकार की स्वर्णिम चतुर्भुज योजना को बेहद सफल बना के देश को विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ाया। सरकार ने राज्य में 3 दिनों का राजकीय शोक और कल सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस अवधि में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। कोई सरकारी मनोरंजक कार्यक्रम नहीं होंगे।

CM पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रियों भारत चौधरी और प्रदीप बत्रा के साथ पूर्व CM BC खंडूड़ी को उनके आवास पहुँच के श्रद्धांजलि अर्पित की

दिवंगत BC खंडूड़ी की बेटी और स्पीकर ऋतु खंडूड़ी (ऊपर) और बेटे मनीष खंडूड़ी (नीचे) से मिल कर शोक जताते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

—————–

मुख्यमंत्री पुष्कर छत्तीसगढ़ में मध्य क्षेत्र विकास परिषद की बैठक से देहरादून पहुंचने के तुरंत बाद स्वर्गीय खंडूड़ी के निवास पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि दिवंगत भुवन खंडूड़ी का जीवन अनुशासन, राष्ट्रसेवा, ईमानदारी और जनकल्याण के मूल्यों का प्रेरणादायी उदाहरण रहा है। भारतीय सेना में उत्कृष्ट सेवाएं देने के पश्चात उन्होंने राजनीति और सार्वजनिक जीवन में भी उच्च आदर्श स्थापित किए।

सार्वजनिक अवकाश और राजकीय शोक का आदेश

—————

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के विकास, सुशासन और पारदर्शी प्रशासन को मजबूत आधार प्रदान करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने अपने कार्यकाल में जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्यहित में अनेक दूरदर्शी निर्णय लिए। उनका निधन केवल परिवार के लिए न हो के पूरे उत्तराखण्ड और देश की बड़ी क्षति है। BJP के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष और MP नरेश बंसल,प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,महामंत्री दीप्ति रावत,मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह,पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भी पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन को देश और समाज के लिए बड़ी क्षति करार देते हुए शोक जताया और श्रद्धांजलि दी।

Congress State President गणेश गोदियाल ने कहा कि सेना में उच्च प्रदर्शन करने के बाद केंद्र में मंत्री और 5 बार सांसद रहने के साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की ज़िम्मेदारी और सामाजिक दायित्व को दिवंगत BC Khanduri ने शिद्दत से सफलतापूर्वक निभाया। उनके योगदान को देश सदा याद रखेगा। Congress विधायक लखपत बुटोला,प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भण्डारी और मीडिया प्रभारी ने भी स्वर्गीय खंडूड़ी को श्रद्धांजलि दी। पूर्व मुख्यमंत्री BCK का पार्थिव शरीर कल बलबीर रोड पर BJP पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के दर्शन के लिए सुबह 10 बजे लाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button