उत्तराखंडदेशराष्ट्रीयशिक्षा

CM घोषणाओं पर PSD ने अफसरों को साफ चेताया:तेजी से अमल करें:MLAs को तरजीह दें:14 June तक सभी Pending GOs जारी हों:हर Block में एक Girls Hostel बनाए जाएंगे

Chetan Gurung

खुद की गई घोषणाओं पर तेजी से अमल कराने को ले के CM पुष्कर सिंह धामी ने साफ लफ्जों में अफसरों को चेताया कि मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्धता के साथ अंजाम दिया जाए। इसकी प्रभावी निगरानी की जाए। इसके लिए प्रोग्राम इवैल्यूएशन एंड रिव्यू टेक्निक (PERT) चार्ट तैयार करें।

उन्होंने बिजली, पेयजल, वनाग्नि, मानव-वन्यजीव संघर्ष तथा सड़क से संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर किया जाए। विधायक जो मुद्दे और समस्या अपने इलाकों के उठाते हैं, उन पर गंभीरता से कार्य किया जाए। जिन घोषणाओं के अभी तक शासनादेश जारी नहीं हुए हैं, उन्हें 15 जून 2026 तक जारी किया जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से जनसमस्याओं का समाधान करें। सचिवालय में विधानसभा क्षेत्रों यमकेश्वर, पौड़ी, श्रीनगर, चौबट्टाखाल, लैंसडाउन और कोटद्वार की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को उन्होंने खासा कसा। राज्य के प्रत्येक विकासखंड में बालिकाओं के लिए एक-एक छात्रावास बनाने, इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक में छात्राओं की सर्वाधिक संख्या वाले विद्यालयों को Identify करने,उनको भूमि उपलब्ध कराने के लिए भी अफसरों को कहा।

उन्होंने कहा कि रघुनाथ मंदिर, कोट ब्लॉक स्थित लक्ष्मण मंदिर तथा फलस्वाड़ी स्थित सीता माता मंदिर को धार्मिक सर्किट के रूप में भव्यता से विकसित किया जाए। केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए दिए जा रहे MLAs के प्रस्तावों पर शिक्षा विभाग तथा संबंधित DMs केंद्र सरकार के मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पौड़ी में मल्टीपरपज हॉल बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित Rope-way प्रकरणों की अलग से समीक्षा की जाए। पार्किंग की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाए। सरकारी कार्यालयों में सोलर पैनल लगाए जाएं। बैठक में मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, विधायक रेनू बिष्ट, राजकुमार पोरी, दलीप सिंह रावत मौजूद थे।

आला अफसरों में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव डॉ.R मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगौली, रविनाथ रामन, डॉ. पंकज कुमार पांडेय, डॉ. R राजेश कुमार, रणवीर सिंह चौहान,सभी HoDs तथा वर्चुअल माध्यम से गढ़वाल के आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय और DM (पौड़ी) स्वाति भदौरिया उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button