धामों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का सैलाब:CM पुष्कर की ताकीद,`किसी को भी यात्रा में तकलीफ न हो-दर्शन आसानी से हों’:होटल-दुकानों में अधिक दाम न वसूले जाएँ-हेली टिकटों की कालाबाजारी हर हाल में रोकी जाएगी’:बंदोबस्तों पर खुद नजर रख रहे PSD
केदार सभा ने कहा,`भ्रामक प्रचारों के बहकावे में न आएँ:चेताया-अफवाह फैलाने का कृत्य न करें’:Local कारोबारी श्रद्धालुओं-पर्यटकों की तेज आमद से उत्साहित-खुश

Chetan Gurung
कपाट खुलते ही 4 धाम दर्शन के लिए लोगों का सैलाब गढ़वाल में उमड़ पड़ा है। केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का सबसे अधिक दबाव है। CM पुष्कर सिंह धामी ने इन श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में किसी किस्म की कोताही न बरतने के लिए अफसरों को हिदायत देने के साथ ही खुद बंदोबस्त और हालात की Monitoring कर रहे हैं। दर्शनार्थियों और पर्यटकों की तेज आमद से Local कारोबारी खुश और उत्साहित नजर आ रहे।

CM पुष्कर सिंह धामी यात्रा व्यवस्थाओं पर खुद कड़ी नजर रख रहे हैं
———–
श्रद्धालुओं से दुकानदार, होटल-ढाबे वाले या फिर Heli Services के टिकट के पैसे अधिक न ले लें, इस पर मुख्यमंत्री ने कठोर नजर रखने के लिए ताकीद की है। केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा कि केदारनाथ के कपाट खुले हुए तीसरा दिन है। भगवान भैरवनाथ के कपाट भी खुल गए हैं। अब तक करीब 1 लाख 10 हजार लोगों ने भगवान श्री केदारनाथ के दर्शन कर लिए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक श्रद्धालु को आसानी से दर्शन का लाभ मिल रहा है। कुछ अराजक तत्व व्यवस्थाओं को ले के अफवाह फैला के यात्रा को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। भगवान के नाम पर ऐसा कृत्य निंदनीय है। केदार सभा के सदस्य उमेश चंद्र पोस्ती ने कहा कि Social Media के जरिये कुछ लोग असत्य और भ्रामक प्रचार कर रहे हैं।
उन्होंने देश-विदेश के श्रद्धालुओं से निश्चिंत होकर केदारनाथ धाम आने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मंदिर-जिला प्रशासन मिलकर दिन- रात व्यवस्थाओं में जुटा हुआ है। केदारनाथ में किसी तरह की अव्यवस्थाएं नहीं है। दर्शन के लिए टोकन व्यवस्था की गई है, जिससे जल्दी दर्शन हो रहे हैं। CM की सख्त हिदायत है कि केदारनाथ,बद्रीनाथ,गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के दर्शन और राज्य के नैसर्गिक सौन्दर्य और हवा-पानी का लुत्फ लेने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेमिसाल सुविधा और आवभगत की सुविधा दी जाए।
PSD ने कहा कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों के साथ किसी किस्म की अभद्रता न हो और वे एकदम सुरक्षित महसूस करते हुए यात्रा और पर्यटन का मजा लें। सरकार ने चिकित्सा-स्वास्थ्य और हर जरूरी किस्म की व्यवस्था की हुई है। आपदा या हादसे के पलों में भी फौरन कार्यवाही की व्यवस्था चाक-चौबन्द की हुई है।


