सुन लें अफसरान:MLAs को हल्के में न लें:उनकी बातों को तवज्जो दें:विकास कार्यों में हुई देरी तो झेलेंगे कार्रवाई:CM घोषणाओं पर सरकार के मुखिया पुष्कर ने दिया अल्टिमेटम:पहाड़ों में मजबूत की जाएगी Health Service:4 धाम यात्रा से पहले सभी तैयारियां पूरी करें
Commercial सिलेन्डर पर Hotel Association संग बैठक कर हल निकालने के निर्देश

Chetan Gurung
CM घोषणाओं और विकास कार्यों पर समीक्षा बैठक के दौरान आज सरकार के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने अफसरों को साफ और सख्त लहजे में चेताया कि वे MLAs की तरफ से उठाए गए मुद्दों और समस्याओं को हल्के में न ले कर उन पर फौरन प्रभावी कार्यवाही करें। अफसरों को चेताया भी गया कि विकास कार्यों को अंजाम देने में देरी का मतलब उनको कार्रवाई झेलने के लिए तैयार रहना होगा। पहाड़ों में Health Services को बेहतर करने के लिए मुख्यमंत्री ने खास तौर पर हिदायत दी।



CM पुष्कर सिंह धामी के साथ समीक्षा बैठक के बाद MLAs
—————
उन्होंने कहा कि जो समस्याएँ और मुद्दे विधायक उठाते हैं, उनको गंभीरता से ले के उन पर कार्यवाही करें। योजनाओं और विकास कार्यों में देरी के लिए सचिवों-महकमे के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय से जन समस्याओं का समाधान करें।
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र थराली, कर्णप्रयाग, केदारनाथ, रुद्रप्रयाग और देवप्रयाग की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनप्रतिनिधियों के साथ अफसरों को लगातार तालमेल रखना होगा। पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। हेली एंबुलेंस की समय पर उपलब्धता तय हो।
उन्होंने कहा कि निर्माण से संबंधित कार्यों में यदि किसी विभाग को प्रस्ताव किसी अन्य विभाग को हस्तांतरित करना है तो उसको जल्द भेजा जाए। इसमें देरी होने पर संबंधित विभागों की जिम्मेदारी तय की जाए। मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित वन विभाग के स्तर पर लंबित प्रकरणों की अलग से समीक्षा की जाए।
CM PSD ने CS आनंदबर्द्धन को निर्देश दिए कि मानसून से पहले बारिश से मिलने वाली चुनौतियों और बाढ़ नियंत्रण से संबंधित कार्य पूरे कर लिए जाएँ। चार धाम यात्रा के दृष्टिगत सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाएं। Commercial गैस सिलेंडरों के संबंध में होटल एसोसिएशन के साथ समय-समय पर बैठक कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। बैठक में मंत्री भरत चौधरी, विधायक (कर्णप्रयाग) अनिल नौटियाल, विधायक (थराली) भूपाल राम टम्टा, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी मौजूद थे।
उनके साथ ही प्रमुख सचिव R मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगोली, नितेश झा, दिलीप जावलकर, सचिन कुर्वे, रविनाथ रमन, SN पांडेय, डॉ. पंकज कुमार पांडेय, डॉ.R राजेश कुमार, धीराज गर्ब्याल, विभागों के HoDs एवं वर्चुअल माध्यम से संबंधित DMs उपस्थित थे।



