
Chetan Gurung
पूर्व राजनयिक और IFS अफसर रहे डा. दीपक वोहरा ने आज Graphic Era विवि में कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसका मानव संसाधन है, जो अपार संभावनाओं, अटूट आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प से कूट-कूट के भरा हुआ है।


विवि के Silver Jubilee Convention Centre में जामवंत इफेक्ट विषय पर विशेष कार्यक्रम में डा. वोहरा ने भारत की वैश्विक पहचान, सांस्कृतिक मूल्यों और आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ते कदमों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र की असली पहचान उसकी नेतृत्व क्षमता, कूटनीति, सैन्य शक्ति, अर्थव्यवस्था, शिक्षा और मजबूत बुनियादी ढांचे से बनती है। आज भारत सैन्य शक्ति और अर्थव्यवस्था में विश्व में तीसरे स्थान पर है।
उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक शक्ति संतुलन को भी प्रभावित कर रहा है। लंबे समय तक दूसरों ने भारत की नियति लिखी। अब हमें स्वयं अपना भविष्य गढ़ते हुए आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी भारत का निर्माण करना है। Graphic Era Group of Institutions के Chairman डा. कमल घनशाला ने डा. दीपक वोहरा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने किया। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. नरपिंदर सिंह, Pro VC डा. संतोष S सर्राफ, कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा के साथ डीन ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स डा. DR गंगोडकर, डीन ऑफ लॉ डा. डेज़ी अलेक्जेंडर, विभागाध्यक्ष डा. सुधीर जोशी भी मौजूद रहे।



