
Graphic Era विवि में Experts ने Students को मेटलैब के जरिये AI-Machine Learning और Data एनालिटिक्स का तकनीकी प्रशिक्षण दिया आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग में एआई, मशीन लर्निंग और डीप लर्निंग विषय पर पांच दिवसीय कार्यशाला शुरू हो गई। कार्यशाला में डिजाइनटेक सिस्टम्स के असिस्टेंट मैनेजर (टेक्निकल) मनोज कुमार ने आधुनिक युग में मशीन लर्निंग और डाटा एनालिटिक्स के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रेजेंटेशन के माध्यम से इंजीनियरिंग में एआई के उपयोग, डाटा प्रोसेसिंग, मॉडल डेवलपमेंट और स्मार्ट सिस्टम डिजाइन करने की प्रक्रियाओं की जानकारी दी।
कार्यशाला का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट, आईईईई के एमटीटी सोसायटी और डिजाइनटेक ने संयुक्त रूप से किया। कार्यशाला में डिपार्टमेंट हेड डा. मो. इरफानुल हसन के साथ डा. आकाश कुमार भोई, डा. कौशल कुमार मौजूद रहे।
—
–कार्यकुशलता पर Training Program—
————–
ग्राफिक एरा में गैर-शिक्षण कर्मचारियों को कार्यकुशलता, कार्यप्रबंधन और संवाद की ट्रेनिंग देने के लिए पांच दिवसीय प्रोग्राम शुरू हो गया।
आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में यह एक्जीक्यूटिव डेवलपमेंट प्रोग्राम ‘समन्वय’ शुरू हो गया। मुख्य अतिथि ONGC के देहरादून के कॉर्पोरेट एडमिनिस्ट्रेशन हेड, नीरज कुमार शर्मा ने कहा कि किसी भी संस्थान की सफलता के लिए नियमों का पालन और अनुशासित कार्यशैली बेहद जरूरी होती है। अनुशासन कार्य कुशलता बढ़ाने के साथ-साथ कार्यसंस्कृति को भी मजबूत करता है।
यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. नरपिंदर सिंह ने कहा कि किसी भी संस्थान की रीढ़ उसके गैर-शैक्षणिक कर्मचारी होते हैं। उन्होंने कर्मचारियों में लगातार सीखने, अपनी कार्य कुशलता बढ़ाने और समर्पण के साथ संस्थान के विकास में योगदान देने पर बल दिया।
5 दिवसीय इस एग्जीक्यूटिव डेवलपमेंट प्रोग्राम में विशेषज्ञ, प्रतिभागियों को पेशेवर व्यवहार, कार्यस्थल पर भावनात्मक संतुलन, शिकायत और समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया, कार्य प्रणाली को समझने और कैरियर में आगे बढ़ाने के अवसर जैसे विषयों पर मार्गदर्शन देंगे। कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के पर्सनालिटी डेवलपमेंट डिपार्मेंट और ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट सेंटर ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के प्रो वीसी डा. संतोष एस. सर्राफ, कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा के साथ पीडीपी डिपार्टमेंट की हेड डा. साक्षी गुप्ता, एचआरडीसी के निदेशक डा. अभिषेक शर्मा, डा. बी.एस. बिष्ट, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डा. भारती शर्मा और श्वेता बजाज मौजूद रहे।
—
–Graphic Era Global School का Graduation Day:नन्हें-मुन्नों ने बढ़ाए नए पड़ाव की ओर कदम
Graphic Era Global School के UKG के नन्हें-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने आत्मविश्वास का भरपूर प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ने का संकल्प लिया और अपने शैक्षणिक सफर के नए पड़ाव की ओर कदम बढ़ाए।
आज ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के यूकेजी के पासआउट छात्र-छात्राओं के लिए ग्रेजुएशन डे समारोह का आयोजन किया गया। LKG के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना से समारोह का शुभारंभ किया। समारोह में ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के प्रिंसिपल राजकुमार त्रेहन ने पासआउट हुए बच्चों को यूकेजी के ग्रेजुएशन प्रमाण पत्र प्रदान किए।


ग्रेजुएशन कैप पहने इन नन्हें मुन्नों ने अपनी मासूमियत और आत्मविश्वास के साथ बारी-बारी मंच पर आकर धन्यवाद भाषण दिया और अपने शिक्षकों और अभिभावकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। समारोह में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. अमित आर. भट्ट ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होती बल्कि यह छात्र-छात्राओं के चरित्र निर्माण, अनुशासन और अच्छे संस्कारों की नींव रखती है। प्रोफेसर डा. रीमा पंत ने कहा कि बच्चों के समग्र विकास में अभिभावकों का सहयोग, मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। समारोह में एलकेजी के छात्र छात्राओं ने वेस्टर्न डांस की प्रस्तुति दी। नन्हे मुन्ने बच्चों की प्यारी और मनभावन प्रस्तुतियों ने समारोह को और भी खुशनुमा बना दिया। इस समारोह का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के KP नौटियाल ऑडिटोरियम में किया गया।



