
Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी ने इन दिनों आला अफसरों को पहाड़ों-गांवों में दौड़ाया हुआ है। उनको जन-जन की सरकार और विकास योजनाओं को रफ्तार देने के लिए Task सौंपे गए हैं। आज आवास सचिव डॉ R राजेश कुमार 4 धाम यात्रा के प्रमुख पड़ाव रुद्रप्रयाग में Traffic बंदोबस्त को दुरुस्त और ठोस करने के लिए Ongoing Projects की प्रगति जानने पहुंचे। उन्होंने निर्माणाधीन Multi Level Parking का निरीक्षण किया। गुणवत्ता के साथ ही तकनीकी मानकों के मुताबिक कार्य हो रहा कि नहीं, उसको भी बारीकी से देखा।
मुख्य बाजार स्थित पुनाड गदेरे के करीब पार्किंग निर्माण हो रहा। उन्होंने अफसरों-Engineers को चेताया कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। Dr RRK इस जिले के प्रभारी भी हैं। निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश भी उन्होंने दिए। ये निर्माण कार्य पूरा हो तो बाजार में जाम की समस्या से राहत मिल सकती है। चार धाम यात्रियों को भी राहत मिलेगी।
प्रभारी सचिव ने कहा कि रुद्रप्रयाग यात्रा का प्रमुख पड़ाव है। केदारनाथ धाम जाने वाले लाखों श्रद्धालु प्रतिवर्ष यहां से होकर गुजरते हैं। मल्टी लेवल पार्किंग के निर्माण से चार धाम यात्रियों को सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध होगी। शहर के भीतर वाहनों का दबाव कम होगा।
ये Parking Project ₹7.09 करोड़ की है।₹2.84 करोड़ जारी किए जा चुके हैं। दावा है कि स्थानीय व्यापार और पर्यटन को भी इस MLP से बढ़ावा मिलेगा। पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी। Dr RRK ने अफसरों को चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।



