उत्तराखंड

Secretary Dr RRK in action:HRDA के कामकाज की तगड़ी समीक्षा की:UNITY Mall का मौके पर जायजा लिया:निर्माण कार्यों का Third Party परीक्षण के निर्देश

Chetan Gurung

उत्तराखंड में सुनियोजित शहरी विकास, पारदर्शी आवास व्यवस्था और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के बाबत सचिव (आवास एवं राज्य सम्पत्ति) डॉ.R राजेश कुमार ने हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) के कार्यों की तगड़ी समीक्षा कर डाली। प्राधिकरण के राजस्व, एकल एवं गैर-एकल आवासीय योजनाओं की Report लेते हुए निर्देश दिए कि आवासीय आवेदनों पर शासन स्तर से लगाई गई आपत्तियों का फौरन निस्तारण कर उन्हें तत्काल शासन को भेजा जाए।

समीक्षा के दौरान सचिव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों में पूर्ण पारदर्शिता और उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का उद्देश्य केवल निर्माण नहीं, बल्कि नागरिकों को सुरक्षित और टिकाऊ आवास उपलब्ध कराना है। पार्किंग स्थलों, सड़क किनारे सौंदर्यकरण, गमलों के रखरखाव और नियमित मॉनिटरिंग पर ज़ोर दिया।

उन्होंने Master Plan को प्राथमिकता करार दिया। Third Party Agency से गुणवत्ता जांच कराने के लिए कहा। निर्माणाधीन Unity Mall का भी मौके पर Inspection किया। उन्होंने बताया कि यह प्रधानमंत्री की प्राथमिक परियोजना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का इस पर विशेष फोकस है।

HRDA सचिव मनीष कुमार सिंह ने जानकारी दी कि ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ योजना के तहत हरिद्वार का चयन किया गया है। यूनिटी मॉल में 54 शॉप और 3 मल्टी कॉम्प्लेक्स बनाए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button