उत्तराखंडराष्ट्रीय

समाज में कई रावण छिपे हैं:उनका नाश करना है:अधर्म-अहंकार की पराजय निश्चित-CM PSD ने दशहरा महोत्सव में कहा,`उत्तराखंड के विकास में सभी को योगदान देना होगा’

Chetan Gurung

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजयदशमी पर्व के अवसर पर राजधानी के परेड ग्राउंड में  रावण दहन आयोजन में शरीक होने के मौके पर कहा कि दशहरे का पर्व हमें रावण जैसे अहंकारी और अधर्मी के अंत और भगवान राम के आदर्श जीवन के गुणों को याद कराता है। ये संदेश देता है कि अधर्म, अन्याय और अहंकार चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, उसकी हार निश्चित है। हमको अभी समाज में छिपे रावणों का भी अंत करने की लड़ाई लड़नी है।

 

उन्होंने कहा कि रावण के पास अपार बल, सोने की लंका और शक्तिशाली सेना थी।  वह अपने अहंकार और अधर्म के कारण पराजित हुआ। अहंकार की ज्वाला स्वयं ही अहंकारी का नाश करती है। विजयादशमी पर्व हमें हर वर्ष यह भी याद दिलाता है कि अभी भी समाज में छिपे कई ’’रावणों’’ का संहार करना बाकी है। समय बदल गया है, लेकिन रावण आज भी अलग-अलग रूप में हमारे बीच मौजूद है।

उन्होंने इस मौके पर GST संशोधित दरों का जिक्र भी करते हुए कहा कि मोदी सरकार के इस निर्णय से उत्तराखंड सहित पूरे देश के व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं को बड़ा लाभ प्राप्त होगा। दीपावली से पहले लिया गया यह निर्णय सुखद और लाभकारी तोहफा है। इससे व्यापारियों को राहत मिलेगी। उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष रूप से फायदा होगा।  PM नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि इस सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। उनके इस संकल्प को पूर्ण करने की जिम्मेदारी अकेले सरकार के नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड की है।

PSD ने कहा की प्रदेश के प्रत्येक नागरिक अपने-अपने क्षेत्र में योगदान देंगे तो यह लक्ष्य शीघ्र ही प्राप्त होगा। आत्मनिर्भर उत्तराखंड के साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भी देवभूमि की महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने रामायण के पात्रों को जी रहे कलाकारों से मुलाक़ात भी की। अवसर पर मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजानदास, सविता कपूर भी उपस्थित थे|

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button