
Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी योजनाओं का गलत तरीके से लाभ उठाने के मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई में कोई ढिलाई न बरत के सख्ती अपनाने के निर्देश दिए हुए हैं। उनके ही निर्देश पर आज कोतवाली नगर और थाना राजपुर में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए गए। DM सविन बंसल को मुख्यमंत्री ने सीधे इस बाबत कार्रवाई की हिदायत दी थी। सविन ने कहा कि इस मामले में फौरन कार्रवाई करते हुए 3323 राशन कार्ड और 9423 आयुष्मान कार्ड निरस्त करने के साथ ही जांच जारी है।
DM Savin Bansal
—–
सविन ने इस पर पुलिस के साथ मिल के कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि फर्जीवाड़ा कर पात्रों का हक छिनने वाले अपात्र लोगों को कतई बख्शा न जाए। उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। ताजा मामले में जिला पूर्ति अधिकारी (देहरादून) और आयुष्मान विभाग की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (देहरादून) को तहरीर दी गई।
इसमें बताया गया कि सरकार की ओर से सिर्फ 5 लाख से कम सालाना आय वाले लोगों के राशन कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बावजूद हेराफेरी कर कई अपात्र लोगों ने राशन कार्ड बना लिए हैं। शिकायत मिलने पर पूर्ति विभाग ने जांच की तो कई लोगों के राशन कार्ड फर्जी पाए गए।
इसी आधार पर यह लोग अपने आयुष्मान कार्ड बनाते हुए अनुचित रूप से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले रहे थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर SSP (देहरादून) अजय सिंह ने कोतवाली नगर तथा थाना राजपुर में फौरन मुकदमे दर्ज करवाए। दोनों मामलों में पुलिस गहनता से विवेचना कर रही है। पुलिस के मुताबिक ऐसे सभी लोगों को Identify किया जा रहा है, जिन्होंने फर्जी दस्तावेज तैयार कर सरकारी योजनाओं का लाभ लिया है।
DM सविन के अनुसार मुख्यमंत्री ने सख्त ताकीद की है कि सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किसी भी किस्म की हेरफेर-धांधली करने वालों को Identify कर उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने में कोई लिहाज न किया जाए।