
Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी रविवार को फिर हरिद्वार पहुँचे और वात्सलय गंगा आश्रय का लोकार्पण के साथ ही श्री कृष्ण कथा में शामिल हुए और साधु-सन्तों से आशीर्वाद हासिल किया। उन्होंने माँ गंगा की आराधना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की भी प्रार्थना की। खास पहलू ये रहा कि दिल्ली की CM रेखा गुप्ता भी इस मौके पर मौजूद थीं और उन्होंने हैरान करने वाले अंदाज में PSD को प्रेरणास्रोत करार देते हुए कहा कि जो भी फैसले वह कर रहे हैं, उनको वह दिल्ली में भी लागू करेंगी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि साध्वी ऋतम्भरा जो कर रही हैं, उनके बारे में जितना कहा जाए उतना ही कम है। उनके के नेतृत्व में निराश्रित बेटियों को नव जीवन देने का जो दिव्य कार्य हो रहा है, वह समाज में आशा, करुणा और पुनर्निर्माण का सशक्त प्रतीक है। उनके संकल्प से अनेक बेटियों का जीवन सकारात्मक दिशा में परिवर्तित हुआ है। यह वास्तव में समाजसेवा की प्रेरणादायी मिसाल है।
PSD ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन से देवभूमि उत्तराखंड में अनेक प्रकार के विकास कार्य हो रहे हैं जिसमें समान नागरिक संहिता प्रमुख है। देवभूमि उत्तराखण्ड से मां गंगा निकलती है। यहां से निकलकर पूरे देश को जल और जीवन देने का काम करती है। समान नागरिक संहिता की गंगोत्री उत्तराखंड से निकली है। आगे आने वाले समय में पूरे देश को इसका लाभ मिलने वाला है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे देश में धार्मिक पुनरोत्थान का महा पर्व चल रहा है। भव्य और दिव्य केदार का निर्माण हुआ है। हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर और शारदा कोरिडोर के कार्य किए जा रहा हैं। चार धाम यात्रा का इस वर्ष अभी तक लगभग 18 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए हैं। दिल्ली -देहरादून एलीवेटेड रोड का निर्माण पूरा होने वाला है। यह काम पूरा होते ही यह दूरी लगभग दो से ढाई घंटे में पूरी हो जाएगी।
उन्होंने फिर दोहराया कि प्रदेश के मूल स्वरूप को बनाए रखने के लिए लैंड जिहाद, लव जिहाद और थूक जिहाद जैसी विकृत मानसिकताओं के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। देवभूमि का जो मूल अस्तित्व है, वह बचा रहना चाहिए। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पुष्कर की तारीफ करते हुए उनके कार्यों को दिल्ली के लिए प्रेरणा करार दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि है और धामी पूरे देश के लिए प्रेरणा हैं। जो भी अच्छी योजनाएं पुष्कर सरकार लाएगी, वह दिल्ली में भी लागू होंगी। साध्वी ऋतम्भरा, परमानन्द गिरी महाराज, आचार्य बाल कृष्ण, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महन्त रविन्द्रपुरी महाराज,महानिर्वाणी पीठ के आचार्य महामंडलेश्वर विशोखानंद ,महामंडलेश्वर संतोषी माता,महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद महाराज, साध्वी मैत्रीगिरी भी इस मौके पर माजूद थे।
विधायक मदन कौशिक, आदेश चौहान, प्रदीप बत्रा, मेयर किरन जेसल, DM कर्मेन्द्र सिंह, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, उपाध्यक्ष (HRDA) अंशुल सिंह, नगर आयुक्त नन्दन सिंह, अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी, दर्जा राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल, डॉ.जयपाल सिंह चौहान, ओमप्रकाश जमदग्नि, शौभाराम प्रजापति भी उपस्थित थे।