
Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ संजय ड्राइव (सागर-मध्य प्रदेश) में लाखा बंजारा लेक रिजुवनेशन एण्ड लेक फ्रन्ट डेवलेपमेंट प्रोजेक्ट के लोकार्पण में शिरकत करने के साथ ही मोहन सरकार की पहली सालगिरह पर मुख्यमंत्री को बधाई दी।
PSD ने कहा कि मध्य प्रदेश की पवित्र भूमि में जन्म लेकर अटल बिहारी वाजपाई प्रधानमंत्री पद तक पहुंचने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि उनको आज इस पल उनके मन में सागर में बिताए गए अपने बचपन के दिनों की यादें उमड़-घुमड़ आई हैं। सागर क्षेत्र की अनेक स्मृतियां उनके मन मस्तिष्क में हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सागर क्षेत्र उनके जीवन का अविष्मरणीय हिस्सा है। उनके पिताजी महार रेजिमेंट में थे। उस दौरान उनकी पोस्टिंग सागर में हुआ करती थी। उन्हीं दिनों उन्होंने छात्र जीवन के कई महत्वपूर्ण वर्ष सागर में बिताए। सागर की भूमि और यहां के लोग के प्रति उनके मन में बेहद सम्मान है। यहाँ की प्रत्येक गली, रास्ता और झील उनकी स्मृतियों में हमेशा जीवंत रहती है। इस भूमि ने उनके जीवन में उत्प्रेरक की भूमिका निभाई
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी चार वर्षों में डॉ. मोहन यादव और उनकी सरकार मध्य प्रदेश को तेज गति से आगे बढ़ाएंगे। डबल इंजन सरकारें देश भर में विकास की गति को लगातार आगे बढ़ा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को साल-2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ सभी राज्य आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केदारनाथ धाम का भव्य और दिव्य निर्माण कार्य किया गया है। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक को मंजूरी दे दी गई है।