उत्तराखंडयूथ

तकनीक से फायदा संग नुक्सान भी:जीवन सुविधाजनक लेकिन Cyber Crime के खतरे में भी इजाफा:Graphic Era में Experts Opinion

www.chetangurung.com

Experts की साफ़ राय है कि तकनीक के फायदे हैं तो नुकसान भी.इससे जिंदगी आरामदायक हो गई है लेकिन ये भी कड़वी हकीकत है कि इसने Cyber Crime की आशंका में बहुत इजाफा कर दिया है.आज Graphic Era डीम्ड विवि में इन्नोवेटिव सस्टेनेबल टेक्नोलॉजीस फॉर एनर्जी मेकाट्रॉनिक्स एंड स्मार्ट सिस्टमस विषय पर सेमिनार में Experts ने इस किस्म के खतरे से दुनिया को आगाह किया.

अटल बिहारी वाजपेई भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान, ग्वालियर के निदेशक डॉ.SN सिंह ने कहा कि तकनीकी क्षेत्र में कई क्रांतिकारी बदलाव आए हैं। जिन चीजों के बारे में हम पहले सिर्फ सोच सकते थे वे आज वास्तविक तौर पर बनाई जा रही हैं। तकनीकें प्राकृतिक समस्याओं को हल करने में भी उपयोगी साबित हो रही हैं।

मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, इलाहाबाद के डॉ. आशीष कुमार सिंह ने कहा कि डिजिटल ट्विन एक ऐसा मॉडल है जो कार्बन फुटप्रिंट्स को ट्रैक करता है। इसकी मदद से कंपनियां किसी उत्पाद के पर्यावरणीय प्रभाव को 40 फ़ीसदी तक काम कर सकती हैं।

IIT कानपुर के डॉ. J रामकुमार ने कहा कि देश आत्मनिर्भर हो गया है। विभिन्न चुनौतियों का सामना करके हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। छात्र-छात्राओं को देश के विकास में योगदान देने के लिए सौ फ़ीसदी कोशिश करनी चाहिए. दिवसीय संगोष्ठी में आज स्मारिका का विमोचन किया गया। पहले दिन 60 से ज्यादा शोध पत्र ऑनलाइन व ऑफलाइन पढ़े गए। संगोष्ठी का आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ़ मैकेनिकल इंजीनियरिंग और डिपार्टमेंट ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग ने इंस्टिट्यूट ऑफ़ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर के सहयोग से किया।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. संजय जसोला, डिपार्टमेंट ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग के एचओडी डॉ. मोहम्मद फहीम अंसारी, डिपार्टमेंट ऑफ़ मैकेनिकल इंजीनियरिंग के एचओडी डॉ. अश्विनी कुमार शर्मा के साथ डॉ. श्वेता गोयल, डॉ. निकिता रावत, डॉ. नितिन सौंदर्य, डॉ. सचिन शर्मा, डॉ. संदीप गुप्ता इसमें शरीक हुए।

—-ADG मेजर जनरल रावत ने NCC Wing का किया निरीक्षण—

उत्तराखंड NCC के ADG मेजर जनरल अतुल रावत ने ग्राफिक एरा में उसकी NCC Wing का निरीक्षण किया। वह आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी पहुंचे थे।

उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को दिए जा रहे प्रशिक्षण, कक्षाओं व अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। NCC कैडेट्स को निस्वार्थ भाव से देश की सेवा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह, 29 UK बटालियन के कर्नल सुवीर सेठ, सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह, NCC कैप्टन दिनेश पांडे और ट्रेनिंग JCO जगमोहन सिंह मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button