उत्तराखंडदेश

CM पुष्कर के हाथों सरकार का नया आधिकारिक कैलेंडर जारी

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में सूचना विभाग के नए साल-2026 के Official कैलेंडर को जारी किया। उन्होंने कैलेंडर कों राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी नीतियों के साथ-साथ सरकार के ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी निर्णयों को प्रभावी ढंग से जनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम करार दिया।

उन्होंने कहा कि यह कैलेंडर तिथियों के संकलन के साथ ही उत्तराखंड की विकास यात्रा, प्रशासनिक प्रतिबद्धता एवं जनसेवा के संकल्प को दर्शाने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज है। कैलेंडर के जरिये राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों को एक सुसंगठित एवं रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है। ये अवाम के लिए जानकारीपूर्ण एवं प्रेरणादायी सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने सूचना विभाग की तारीफ करते हुए कहा कि यह विभाग सरकार और जनता के बीच सेतु की भूमिका निभाता रहा है। उम्मीद है कि वह भविष्य में भी सरकार की योजनाओं और नीतियों की सही जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाता रहेगा।

इस अवसर पर DG (सूचना) बंशीधर तिवारी, DD(सूचना) मनोज श्रीवास्तव एवं उत्तराखंड मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष गोविन्द सिंह उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button