उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

गैरसैंण की धरती से CM पुष्कर ने दिया 142.25 करोड़ की योजनाओं का Gift:लोकार्पण एवं शिलान्यास:राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान:शहीदों को श्रद्धांजलि

Chetan Gurung

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तराखण्ड के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य पर राज्य के Summer Capital चमोली के गैरसैंण (भराड़ीसैंण) की धरती से 142.25 Cr की विकास योजनाओं का Gift शिलान्यास तथा लोकार्पण के जरिये दिया। विधानसभा परिसर में आयोजित समारोह में राज्य आंदोलनकरियों को सम्मानित करने के साथ ही शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने 43.63 करोड़ रूपये की 27 विकास योजनाओं का लोकार्पण तथा 98.62 करोड़ रुपये की 33 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। विभिन्न विभागों के Stalls को देखा। खेल, शिक्षा, कृषि और अन्य क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया।

ITBP-IRB-Civil Police-Home Guard-महिला आरक्षी, नागरिक पुलिस/Fire Service तथा NCC महिला दस्ते ने PAC की 46वीं वाहिनी के बैंड की धुन पर शानदार रैतिक परेड का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को उत्तराखण्ड स्थापना की रजत जयंती की बधाई देते हुए कहा कि PM नरेंद्र मोदी ने उत्तराखण्ड के रजत जयंती समारोह में शिरकत कर राज्य का मान बढ़ाया। राज्य को 8,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। तीर्थाटन विकास के लिए केदारखण्ड और मानसखण्ड में स्थित पौराणिक मंदिरों का पुनरुद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि गैरसैंण के विकास के लिए विभिन्न विकास योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। सारकोट गांव को गोद लेकर ग्रामीणों और विभागों के समन्वय से गांव को मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जा रहा है।

मुख्क्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सख्त भू-कानून लागू कर भू-माफिया पर अंकुश लगाया गया है। सख्त नकल विरोधी कानून लागू कर भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है। गैरसैंण एवं आसपास के क्षेत्रों को Smart City की तर्ज पर विकसित करने के लिए Master Plan का DPR तैयार किया जाएगा। चौखुटिया, ज्योतिर्मठ और घनशाली को उड़ान योजना से जोड़ने की घोषणा भी की।

इस मौके पर मंत्री एवं चमोली के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल, कपकोट विधायक सुरेश गड़िया, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button