उत्तराखंडदेशयूथराष्ट्रीयशिक्षा

Court कैसे काम करती हैं,Moot Court में सीख रहे Students:Graphic Era में National Competition शुरू:Justice कुमार की नसीहत,`कानून पेशा नहीं-ज़िम्मेदारी’

कानून की पढ़ाई कर रहे Students अदालतों का कामकाज Graphic Era Hill University में शुरू Moot Court प्रतियोगिता में समझ और सीख रहे। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के 45 विश्वविद्यालयों व कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के बीच रोचक मुकाबले होंगे।

प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश और राष्ट्रीय हरित अधिकरण के पूर्व अध्यक्ष जस्टिस स्वतंत्र कुमार ने कहा कि कानून केवल पेशा नहीं है। यह जिम्मेदारी है जो  लोगों को इंसाफ सुनिश्चित करती है। अच्छा वकील बनने के लिए व्यवहारिक ज्ञान का होना बहुत ज़रूरी है। कानूनी समझ और तर्क वितर्क करने के कौशल को तभी बढ़ाया जा सकेगा।

केंद्र सरकार की विधि एवं न्याय मंत्रालय के पूर्व सचिव PK मल्होत्रा ने कहा कि मूट कोर्ट प्रतियोगिताओं से छात्र-छात्राओं को न्यायिक प्रक्रिया की वास्तविक झलक मिलती है। ऐसी प्रतियोगिताओं के जरिए उनमें विश्वास के साथ अपने पक्ष को रखने की हिम्मत भी बढ़ती है।

श्री गुरु गोबिंद सिंह त्रिशताब्दी यूनिवर्सिटी, हरियाणा के प्रो.राजीव खन्ना ने छात्र-छात्राओं को विधि क्षेत्र में गहराई से जुड़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा आने वाले समय में आप उन लोगों में होंगे जिनके पास लोगों के हित में कार्य करें की ताकत होगी। इस क्षेत्र में खुद में धैर्य और लोगों के प्रति दयालुता का होना जरूरी है।

प्रतियोगिता के पहले दिन ऑक्टा और क्वार्टर राउंड अयोजित किए गए। विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिभागियों ने आपराधिक कानून के परिप्रेक्ष्य में अपनी युक्तियां प्रस्तुत की। कल मूट कोर्ट का फाइनल होगा। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल ऑफ लॉ ने किया। कार्यक्रम में HoD डॉ. विवेक गोयल के साथ ही संयोजक स्तुति भंडारी, आदित्य, देव प्रिया तरार और छात्र- छात्राएं मौजूद रहे।

ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में रंगारंग समारोह की धूम–

ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल का परिसर आज अंतर सदन संगीत तथा नृत्य प्रतियोगिता के दौरान देशभक्ति और भारतीय परंपरा की रंग-बिरंगी छठा से सराबोर हो उठा।

प्रतिभागियों ने देश भक्ति गीतों को आत्मीयता और भावनाओं के साथ प्रस्तुत किया। इसमे एरिस्टोटल सदन ने पहला स्थान प्राप्त किया। आइंस्टीन ने दूसरा, न्यूटन ने तीसरा स्थान हासिल किया। गैलीलियो चौथे स्थान पर रहा। कक्षा एक से छह तक के छात्र-छात्राओं ने समूह गायन में देशभक्ति के सुरों के जरिये एकता का संदेश दिया।

इस वर्ग में एरिस्टोटल सदन ने प्रथम स्थान, आइंस्टीन ने दूसरा, गैलीलियो ने तीसरा स्थान और न्यूटन ने चौथा स्थान हासिल किया। लोक नृत्य श्रेणी में विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत की गई। इनमें गैलीलियो सदन ने पहला, न्यूटन ने दूसरा, एरिस्टोटल ने तीसरा और आइंस्टीन ने चौथा स्थान हासिल किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button