अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशपर्यटनराष्ट्रीयस्वास्थ्य

कुम्भ के दौरान Eye Camp में डेढ़ लाख की नेत्र जांच-मुफ्त नजर के चश्मों को बांटने का लक्ष्य:CM पुष्कर ने कहा,`मानवा सेवा-परोपकार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा’:PM मोदी की मन की बात भी सुनी:कुम्भ इस बार ऐतिहासिक होने के साथ ही भव्य-दिव्य-सुरक्षित होगा

Chetan Gurung

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के सभागार में नेत्र कुंभ-2027 के शंखनाद कार्यक्रम में ‘सक्षम’ एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए अभियान को मानव सेवा और परोपकार की भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण प्रयास करार दिया। उन्होंने कहा कि इस बार का हरिद्वार कुम्भ मेला ऐतिहासिक होने के साथ ही भव्य-दिव्य और सुरक्षित भी होगा। College Campus में ही CM PSD ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार कुंभ-2027 के अवसर पर 12 जनवरी से 25 फरवरी तक आयोजित होने वाले 45 दिवसीय नेत्र चिकित्सा महाशिविर में डेढ़ लाख श्रद्धालुओं की निःशुल्क नेत्र जांच, एक लाख निःशुल्क चश्मों के वितरण तथा 10 हजार नेत्र ऑपरेशन का लक्ष्य रखा गया है। महाशिविर में निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

CM PSD ने आयोजन समिति को आश्वस्त किया कि इस अभियान की सफलता के लिए राज्य सरकार एवं कुंभ मेला प्रशासन की तरफ से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। हमारी संस्कृति में नर सेवा को नारायण सेवा माना गया है। नेत्र कुंभ इसी सेवा भावना को साकार करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी अनेक लोग आर्थिक अभाव एवं चिकित्सा सुविधाओं की कमी के कारण समय पर अपनी आंखों की जांच और उपचार नहीं करा पाते हैं। ऐसे लोगों तक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना अत्यंत सराहनीय कार्य है। नेत्र कुंभ की सेवा यात्रा वर्ष 2019 में प्रयागराज कुंभ से प्रारंभ हुई थी। इसके बाद हरिद्वार कुंभ, प्रयागराज महाकुंभ और राजस्थान के रामदेवरा में भी इसके आयोजन किए गए।

पुष्कर ने कहा कि आगामी हरिद्वार कुंभ में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। राज्य सरकार कुंभ के भव्य, दिव्य एवं सुरक्षित आयोजन के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुगम यातायात एवं पैदल आवागमन की व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कुंभ में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। कुंभ के सफल आयोजन में सामाजिक संगठनों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों से नेत्र कुंभ के इस सेवा अभियान में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

PSD ने कहा कि कोई बूढ़ी माँ-दादी जब बेटे और नाती-पोते को आँख ठीक होने पर साफ देख पाएगी या फिर लोग फिर से पढ़ सकेंगे,तो उनकी खुशी को सिर्फ महसूस की जकती है। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक महेंद्र कुमार, सक्षम के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. दयाल सिंह पंवार भी मौजूद थे।

PM नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनते CM पुष्कर सिंह धामी

————

नेत्र कुंभ आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन, सक्षम उत्तराखण्ड के प्रांत अध्यक्ष एवं आयोजन समिति के प्रबंध प्रमुख ललित प्रसाद पंत, आयोजन समिति के उपाध्यक्ष सुरेंद्र मित्तल, महासचिव डॉ.अनुज सिंघल भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button