अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

लोकतन्त्र बचाने की पदयात्रा:विकास बनाम विनाश-सुशासन बनाम अराजकता की लड़ाई चल रही-CM पुष्कर:अखिलेश, राहुल गांधी-खड़गे की टिप्पणियों पर कड़ा ऐतराज

Chetan Gurung

रुद्रपुर: CM पुष्कर सिंह धामी ने आज BJP की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में बड़ी तादाद में पार्टी ओहदेदारों-कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों संग शिरकत की और कहा कि ये लड़ाई विकास बनाम विनाश और सुशासन बनाम अराजकता की है। गांधी पार्क से शुरू हुई पदयात्रा बाटा चौक, भगत सिंह चौक और हरि मंदिर होते हुए वापस गांधी पार्क पहुंची। इस दौरान सड़कों के दोनों ओर लोगों ने फूलों की पुष्कर पर खूब बारिश की।

 

पदयात्रा के बाद गांधी पार्क में मुख्यमंत्री पुष्कर ने कहा कि रुद्रपुर से शुरू हुई यह यात्रा शांति, लोकतंत्र और विकास का संदेश लेकर प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचेगी। लगातार चुनावी पराजय से हताश कांग्रेस अब संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर जनता के बीच भ्रम पैदा करने का प्रयास कर रही है। चुनाव जीतने पर कांग्रेस को चुनावी व्यवस्था सही लगती है। हारने पर वही व्यवस्था गलत नजर आने लगती है।

PSD ने कहा कि SIR मामले में भी विपक्ष पर अनावश्यक विवाद खड़ा किया गया। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की उत्तराखंडवासियों को घुसपैठिया बताने की निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश के सम्मान और स्वाभिमान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता और राहुल गांधी की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के प्रति टिप्पणी पर भी कड़ी आपत्ति जताई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान, नागरिक अधिकारों की सुरक्षा और जनभागीदारी में निहित है। सांसद अजय भट्ट और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी कांग्रेस की राजनीति पर सवाल उठाए। पदयात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन, मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक प्रदीप बत्रा, शिव अरोरा, अरविंद पांडे, त्रिलोक सिंह चीमा, महापौर विकास शर्मा शामिल हुए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button