उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

राहत!!ओलों की बौछार से फसल की नुकसान के मारे किसानों को CM पुष्कर का बड़ा सहारा:Extra आर्थिक मदद संग बिजली बिल वसूली पर रोक

Chetan Gurung

देहरादून: ओलों की भीषण बौछार से फसलों के नुक्सान की मार सह रहे किसानों को CM  पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी राहत देते हुए उनको अतिरिक्त आर्थिक मदद देने के साथ ही उनसे बिजली बिल वसूली को फिलहाल स्थगित करने का फैसला किया।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत कृषि, औद्यानिकी (बागवानी) और गन्ने की फसलों को हुए नुकसान के लिए निर्धारित आपदा राहत मानकों के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि के समान ही अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाएगी। इससे किसानों को अपनी आगामी कृषि गतिविधियों को जारी रखने में बड़ी मदद मिलेगी। किसानों को तात्कालिक वित्तीय संकट से राहत दिलाने के लिए सरकार ने अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर माह के बिजली बिलों की वसूली भी स्थगित करने का निर्णय लिया है।

ये भी फैसला पुष्कर सरकार ने लिया कि किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) ऋण अदायगी में 3 माह की राहत देने के लिए भारत सरकार के वित्त मंत्रालय को पत्र भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री PSD ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा और उनकी आजीविका को सुरक्षित रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

हाल ही में उधम सिंह नगर और हरिद्वार के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश से अधिक ओलों की अभूतपूर्व बौछार ने खेती को चौपट कर किसानों के सामने संकट पैदा कर दिया है। PSD खुद बाजपुर में अपना हेलीकाप्टर उतार कर किसानों के बीच फौरन पहुँच गए थे और हालात का खुद जायजा मौके पर लिया था। नुक्सान का आंकलन उन्होंने खुद किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button