अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशपर्यटनयूथराष्ट्रीयशिक्षा

सेल रोटी-गोरखा चटनी के जायके ने छोड़ा जादू:Graphic Era Campus पकवानों की खुशबू से महका:World Tourism Day

Chetan Gurung

Graphic Era विवि परिसर आज उसके Students के हाथों तैयार नाना किस्म के पारंपरिक गढ़वाली और नेपाली व्यंजनों से उठ रही खुशबू से महक उठा। दोनों किस्म के पकवानों से सजी थाली के साथ हिमालयी क्षेत्र के जायकों को भी प्रस्तुत किया गया।

विश्व पर्यटन दिवस पर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में हिमालयन फूड फेस्ट का आयोजन किया गया। फूड फेस्ट में छात्र-छात्राओं ने हिमालयी क्षेत्र के पारंपरिक जायकों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत किया। इस फेस्ट में तैयार किए गए व्यंजन कौशल ज्योति योजना के तहत होटल मैनेजमेंट का प्रशिक्षण ले रहे छात्र-छात्राओं ने बनाए। इस योजना के तहत उत्तराखंड के गरीब परिवारों के बच्चों को निशुल्क होटल मैनेजमेंट की ट्रेनिंग दी जा रही है।

Food Fest में गढ़वाली थाली तैयार की गई। इसमें दाल की पकौड़ी, भांग की चटनी, स्वाले, फाणु, आलू के गुटके, कुमाऊंनी रायता और झंगोरे की खीर शामिल रही। नेपाली थाली में सेल रोटी, गोरखाली चटनी और मोमो के जरिए नेपाली खान-पान की विविधता को प्रस्तुत किया गया। सेल रोटी और गोर्खा चटनी को खूब पसंद किया गया।

हिमालयन मॉकटेल्स में बुरांश और माल्टा जैसे पहाड़ी फलों का इस्तेमाल कर पारंपरिक स्वाद को नए अंदाज में पेश किया गया। Food Festival का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट ने किया। कार्यक्रम में डिपार्टमेंट हेड डा. अमर डबराल के साथ अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button