उत्तराखंडदेशयूथराष्ट्रीयस्पोर्ट्स

International-National Medalists को Out of Turn सरकारी नौकरी का दरवाजा खुल गया:भर्ती की Official Release जारी हुई:पुष्कर सरकार का ये कदम अन्य राज्यों के लिए नजीर होगा:Deadline से पहले आवेदन करें खिलाड़ी-खेल मंत्री रेखा:खेल,वन,युवा कल्याण,पुलिस,शिक्षा,परिवहन विभाग में मिलेंगी Joining

खिलाड़ी का आवेदन स्थाई निवासी होने पर ही मंजूर होगा:Joining जिस महकमे में भी मिले,शुरुआती 5 साल खेल विभाग में सम्बद्ध रहेंगे खिलाड़ी

Chetan Gurung

उत्तराखंड के International-National Medalists खिलाड़ियों को बिना बारी के सरकारी नौकरी देने के लिए Out of Turn Job Policy के तहत आज खेल महकमे ने आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी। इच्छुक एवं पात्र खिलाड़ी खेल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट sports.uk.gov.in पर जाकर 9 अक्टूबर 2026 तक अपना ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। देश के अनेक प्रदेशों में बड़े और दिग्गज खिलाड़ी सरकारी और ढंग की नौकरी के लिए भटक रहे हैं। उत्तराखंड की पुष्कर सरकार का ये कदम अन्य राज्यों के लिए खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के मद्देनजर नजीर साबित होगी। मुख्यमंत्री का नजरिया खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने में बहुत Positive रहा है। उनके दौर में National Games समेत तमाम बड़े राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं उत्तराखंड में आयोजित हुई और हो रही हैं। खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि अब खिलाड़ियों को नौकरी की फिक्र किए बगैर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने के लिए जी-जान लगाने के लिए जुटना होगा।

—उत्तराखंड के स्थाई निवासी खिलाड़ी को ही नौकरी—  

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि ये नौकरियाँ खेल,युवा कल्याण,वन,पुलिस,शिक्षा और परिवहन विभाग में खोली गई हैं। उन्होंने प्रदेश के सभी Eligible खिलाड़ियों से इस अवसर का लाभ उठाने के लिए कहा और आवेदन की Deadline से पूर्व आवेदन करने की अपील की। खिलाड़ियों को नौकरी के बाद खेलने में दिक्कत न हो, इसके लिए सरकार ने तय किया है कि वे जिन महकमों में भी सेवायोजित हों, उनको शुरू के 5 साल खेल विभाग में ही सम्बद्ध होना होगा। इससे उनको खेलने का मौका आसानी से मिलता रहेगा। मंत्री रेखा ने शर्तों के बारे में भी स्थिति साफ की कि-

  • आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का उत्तराखंड का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • खिलाड़ी ने मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय या राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किया हो।
  • पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, नियम और शासनादेश की विस्तृत जानकारी खेल विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध है।

प्रतिभा और मेहनत का सम्मान करना सरकार की प्राथमिकता

खेल मंत्री रेखा ने कहा कि राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य, उनकी प्रतिभा के सम्मान और उन्हें सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, एक खिलाड़ी का पदक केवल उसकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं होता, बल्कि वह प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता है। खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और संघर्ष से युवा खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित होते हैं।”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button