टिहरी झील को Global Destination बनाया जाएगा:बद्रीनाथ में संवदेनशील इलाकों में नए निर्माण पर फौरन रोक:GO जारी होगा:CS आनंदबर्द्धन ने बैठकों में हालात का जायजा लेने के साथ ही जारी की हिदायतें
PM के सामने पेश होगा टिहरी झील विकास Master Plan

Chetan Gurung
Chief Secretary आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में पर्यटन विभाग की बैठक में टिहरी झील को ‘वन स्टेट, वन ग्लोबल डेस्टिनेशन’ के रूप में विकसित करने और झील क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन गंतव्य बनाने के लिए लगभग 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र को शामिल करते हुए समग्र मास्टर एवं जोनल प्लान तैयार करने के लिए निर्देश दिए। इसके लिए सरकारी और निजी दोनों किस्म की भूमि लेने के लिए कहा।


उन्होंने बेतरतीब विकास पर रोक लगाते हुए झील क्षेत्र को आकर्षण के प्रमुख केंद्र (मैगनेट एरिया) के रूप में चरणबद्ध तरीके से विकसित करने के के लिए कहा। पर्यटकों को 1-2 दिन रोकने के लिए वॉटर स्पोर्ट्स, एडवेंचर, ट्रेकिंग, नेचर और विलेज टूरिज्म को एकीकृत करने पर बल दिया। कम जलस्तर वाले महीनों (अप्रैल-जून) के लिए विशेष कार्ययोजना और पूरे साल की गतिविधियों का कैलेंडर तैयार करने के निर्देश दिए।
–PM मोदी के सामने पेश होगी कार्ययोजना–
Master Plan के तकनीकी सहयोग के लिए SPA नई दिल्ली व भोपाल की मदद ली जाएगी। योजना का प्रस्तुतिकरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष किया जाएगा। बैठक में पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल और जिलाधिकारी (टिहरी) नितिका खण्डेलवाल सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
—
आनंदबर्द्धन ने बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम Master Plan का भी अलग से जायजा लिया और संवेदनशील क्षेत्रों में नए निर्माण पर तत्काल रोक लगाने और इस बाबत शासनादेश (GO) जारी करने के आदेश दिए। मास्टर प्लान क्षेत्र के बाहर और विशेष रूप से भूस्खलन तथा हिमस्खलन (Avalanche Prone) की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के नए निर्माण को उन्होंने घातक करार दिया।
मुख्य सचिव ने केदारनाथ में सेंट्रल स्ट्रीट के तहत आने वाली 6 प्रमुख इमारतों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए इस वर्ष यात्रा सीजन समाप्त होते ही इनका निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित हितधारकों (Stakeholders) के साथ जल्द से जल्द अनुबंध (Agreement) साइन करने को कहा। बद्रीनाथ धाम के फेज-1 और फेज-2 के कार्यों का जायजा भी लिया गया।
चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि बद्रीनाथ में निर्माणाधीन अस्पताल को आगामी 15 दिनों के भीतर शुरू करने की योजना है। मुख्य सचिव ने अस्पताल को निर्धारित समयसीमा में क्रियाशील बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने के आदेश दिए। बैठक में पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल,APCCF डॉ. विवेक पाण्डेय, अपर सचिव विनीत कुमार सहित संबंधित DMs उपस्थित रहे।



