अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशयूथराष्ट्रीयस्पोर्ट्स

Best news of the Day::Medals जीतने वाले खिलाड़ियों आओ और सरकारी नौकरी लो:मन लगा के खेलो-देश का नाम रोशन करो:पुष्कर सरकार ने Out of Turn नौकरी का GO किया जारी:बोले CM पुष्कर,`खेलों-खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए और बड़े कदम उठाए जाएंगे’:243 Medallists को पहले दौर में मिलेगा फायदा-खेल मंत्री रेखा आर्य

बुनियादी सुविधाओं-खेलों को बढ़ावा देने में उत्तराखंड ने UP-पंजाब-बंगाल सहित सभी बड़े राज्यों को पीछे छोड़ा

Chetan Gurung

Aichi-Nagoya Asiad के मौसम में उत्तराखंड के अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य की खेल नीति-2021 के अंतर्गत खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में ‘Out of Turn’ नियुक्ति प्रदान करने का शासनादेश जारी कर दिया गया है। CM पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जारी G.O को ले के खेल और युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि  इसके तहत प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को विभिन्न सरकारी विभागों में राजपत्रित (Gazetted) और अराजपत्रित (Non-Gazetted) पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर ने कहा कि उत्तराखंड में खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने और खेलों में 38वें National Games में अर्जित उपलब्धियों को और आगे बढ़ाने में सरकार और बड़े कदम उठाएगी।

खेल मंत्री रेखा आर्य-मेहनत रंग लाई


विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ने खेलों से जुड़ी सरकार की सोच और योजनाओं को रफ्तार देने में कसर नहीं छोड़ी है

—————-

34 स्वर्ण, 115 रजत और 94 कांस्य पदक विजेता शामिल–

मंत्री रेखा ने बताया कि नियुक्ति पाने वाले 243 खिलाड़ियों में 34 स्वर्ण (Gold), 115 रजत (Silver) और 94 कांस्य (Bronze) पदक विजेता शामिल हैं। उनको खेल एवं युवा कल्याण, गृह, परिवहन, वन तथा शिक्षा विभाग सहित राज्य के विभिन्न विभागों में नियुक्ति दी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर को PM नरेंद्र मोदी की तरह खेलों के बड़े दीवाने और प्रबल समर्थक के तौर पर देखा जाता है।

इस मामले में PSD एकदम PM मोदी के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। इससे मंत्री रेखा को खेल से जुड़े फैसले लेने और लागू कराने में बहुत सुविधा हो रही। रेखा ने कहा कि खेलेगा युवा तो आगे बढ़ेगा युवा” के संकल्प के साथ प्रदेश सरकार लगातार खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए ऐतिहासिक कदम उठा रही है। O of T नियुक्ति मिलने से प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल के साथ-साथ अपने भविष्य और आजीविका को सुरक्षित करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश व प्रदेश का नाम रोशन तभी कर सकेंगे। उन्होंने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

CM पुष्कर और रेखा की जुगल जोड़ी का कमाल है कि उत्तराखंड में पिछले साल पहली बार National Games का ऐसा आयोजन हुआ जिसको अभी तक का सर्वश्रेष्ठ करार दिया गया। याद रखने वाला पहलू ये है कि ये 38 वां NG था। इससे पहले के ये Games आयोजन स्तर के मामले में बहुत फीके और असफल समझे गए थे। छोटा और नया राज्य होने के बावजूद मेजबानी और बुनियादी सुविधाओं-व्यवस्था में उत्तराखंड ने परचम फहरा दिया था। पहली बार 100 से ज्यादा Medals भी जीतने का कारनामा कर दिखाया। उत्तराखंड ओलिम्पिक एसोसिएशन और खेल महकमे के सचिव अमित सिन्हा की भूमिका उनकी सोच को अंजाम देने में जबर्दस्त रही थी। नौकरी देने के साथ ही सरकार ने कुछ नियम-शर्तें भी खिलाड़ियों के लिए तय की हैं।

CM पुष्कर सिंह धामी के खेलों को ले के उत्साहजनक रुख और NG के चलते तैयार ढांचागत सुविधाओं के चलते उत्तराखंड में अब बड़े-बड़े खेल आयोजन होने लगे हैं। ऐसी Championships यहाँ होने लगी हैं, जिनके बारे में कभी सोचा भी नहीं जा सकता था। Table Tennis-Fencing-ICE Games के National और International Level की प्रतियोगिताएं उत्तराखंड में हो रहीं। इससे उत्तराखंड को Positive Publicity मिल रही। Local अर्थव्यवस्था को भी खूब उछाल मिल रही। इस मामले में उत्तराखंड ने अपने दोनों पड़ोसी राज्यों UP-HP के साथ ही पंजाब-हरियाणा-महाराष्ट्र-पश्चिम बंगाल-कर्नाटक-तमिलनाडू सरीखे बड़े राज्यों को भी कहीं पीछे छोड़ दिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button