उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

CM पुष्कर के हाथों उत्कृष्ट कार्यों के लिए महिलाओं का सम्मान:मातृशक्ति को सशक्त बनाएगी सरकार:महिलाओं के विचारों को सुना:संवाद भी किया

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने आज मातृशक्ति संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया और उनके साथ बातचीत कर उनके विचारों-सुझावों को ध्यान से सुना।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को महिलाओं ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से मिल रहे लाभ और अपने अनुभवों को साझा किया और सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी उन्होंने खास तौर पर आभार जताया।

मुख्यमंत्री पुष्कर ने कहा की मातृशक्ति का सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकताओं में है। इसी संकल्प के साथ सरकार पूरी प्रतिबद्धता से विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्य कर रही है। कार्यक्रम में विधायक महंत दलीप सिंह भी थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button