
Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को काशीपुर स्थित होटल में आयोजित युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में 17 Schools-Colleges के 1400 से अधिक छात्र-छात्राओं से सीधे बिना किसी सहारे के अकेले संवाद कर उनको संतुष्ट करने वाले जवाब देने के साथ ही वादा किया कि उनके सुझावों और विचारों को सरकार की नीतियों में अधिक से अधिक शामिल किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत 2047 का संकल्प रखा है, जिसे सिद्ध करने में युवाओं की भूमिका सबसे अहम होगी। PSD के तरकश में Students के हर सवाल के जवाब रूपी बाण मौजूद थे।






















उन्होंने हर प्रश्नकर्ता Student के सवाल का जवाब दिया और कहा कि उत्तराखंड छोटा राज्य जरूर है, लेकिन यहां के युवाओं के सपने बड़े हैं। उनमें दुनिया के किसी भी मंच पर प्रदेश का नाम रोशन करने की क्षमता है। सरकार की प्राथमिकता है कि युवाओं को शिक्षा, रोजगार और कौशल के लिए अपना घर छोड़कर पलायन न करना पड़े। इसके लिए राज्य में औद्योगिक और रोजगार के नए अवसर, विश्वस्तरीय खेल नीतियां और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तैयार किए जा रहे हैं।

पुष्कर इन दिनों न सिर्फ युवाओं और Gen-Z के साथ लगातार संपर्क करने में व्यस्त हैं, बल्कि वह उनके बीच मौजूदगी अधिक से अधिक रख के बेशुमार लोकप्रियता बटोरने के मामले में भी अव्वल चल रहे हैं। आज उन्होंने Students से कहा कि सरकार युवाओं को जॉब सीकर से जॉब क्रिएटर बनने के लिए प्रेरित कर रही है। स्टार्ट अप को बढ़ावा दे रही है। शिक्षा की गुणवत्ता के लिए 189 अटल उत्कृष्ट विद्यालय चलाए जा रहे हैं। सरकारी स्कूलों में NCERT Syllabus लागू है। छात्राओं के लिए नंदा गौरा योजना से मदद दी जा रही है।
PSD ने कहा कि देहरादून में देश की 5वीं सबसे बड़ी साइंस सिटी बनाई जा रही है। हर जिले में टेक्नोलॉजी सेंटर, स्टेम लैब्स और बाल विज्ञान कार्यक्रमों से वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा दिया जा रहा है। संवाद के दौरान छात्र शौर्य, दक्ष, चंद्रा, प्रभजोत, खुशी सहित कई विद्यार्थियों के सवालों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह युवाओं को रोजगार और सरकारी सेवाओं से जोड़ेगा। अग्निवीर योजना पर उन्होंने कहा कि सरकार ने अग्निवीर सेल गठित करने का निर्णय लिया है।
AI पर उन्होंने कहा कि यह चुनौती और अवसर दोनों है। युवाओं को इससे जुड़ना होगा। भ्रष्टाचार के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार Zero Tolerance पर काम कर रही है। कोई रिश्वत मांगे तो टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत करें। पहचान गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील भी की। इस मौके पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली और अधिकारी मौजूद रहे।
CM पुष्कर से सवाल पूछने के लिए युवाओं-Students में गज़ब का उत्साह-जोश नजर आया। सरकार के मुखिया खुद माइक थाम के उनके पास पहुँच रहे थे। इससे Students हैरान और खुश दिखे। सरकार के मुखिया के इस कदर सादगी भरे अंदाज ने उनके प्रश्न पूछने के सिलसिले और वक्त को और लंबा किया। उनमें मुख्यमंत्री PSD के साथ Selfie और Autograph लेने की जबर्दस्त होड़ रही। पुष्कर ने किसी को भी निराश नहीं किया। कुछ Students ने मुख्यमंत्री को उनके हाथों से तैयार उनके स्केच भेंट किए।



