
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर Graphic Era Deemed University के 300 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने रक्तदान किया।
GEU में हर वर्ष की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। देहरादून में डेंगू और स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच जरूरतमंद मरीजों की मदद करने के लिए यह शिविर आयोजित किया गया।
विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बढ़ चढ़कर Blood Donate किया। देर शाम तक चले इस शिविर में 300 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। शिविर का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की एनएसएस यूनिट ने किया।
शिविर में NSS Unit के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डा AS शुक्ला के साथ अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।



