उत्तराखंडदेशयूथराष्ट्रीयशिक्षास्पोर्ट्स

Big Breaking::11 Cr Prize Money वाली देश के सबसे बड़े State Level खेल महाकुंभ का आगाज:CM पुष्कर ने खिलाड़ियों को ललकारा,`देश के लिए जुनून को नई ऊंचाइयों तक ले जाएँ:दुनिया में भारत का नाम रोशन करें:सरकार हर सुविधाओं से ले के सरकारी नौकरी तक देगी’:महाकुंभ Medalists को भी सरकारी नौकरियों में 4 फीसदी क्षैतिज Reservation का भी ऐलान

हर Talent को आगे बढ्ने का पूरा मौका मिलेगा-खेल मंत्री रेखा

Chetan Gurung

11 करोड़ रूपये की Prize Money के साथ देश के सबसे बड़े State Level खेल आयोजन `खेल महाकुंभ-मुख्यमंत्री Championship Trophy’ का आज चम्पावत में CM पुष्कर सिंह धामी ने आधिकारिक उद्घाटन करते हुए ऐलान किया कि उचित मंच और बुनियादी सुविधाओं के अभाव में किसी खेल प्रतिभा को देश का नाम रोशन करने से रुकने नहीं दिया जाएगा। कैलाश चन्द्र गहतोड़ी Sports Stadium टनकपुर में मुख्यमंत्री ने Athlete गहना महर को मशाल सौंप कर खेल शुरू करने की औपचारिक शुरुआत कर दी। उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ ग्रामीण प्रतिभाओं को गाँव की मिट्टी से निकाल और निखार के राज्य-राष्ट्रीय और International Level तक स्थापित करेगा। इस मौके पर खिलाड़ियों ने योगासन एवं उत्तराखंड के पारंपरिक खेल ‘मुर्गा झपट’ का प्रदर्शन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल पदक जीतने का माध्यम होने के साथ ही अनुशासन सिखाते हैं। आत्मविश्वास जगाते हैं। संघर्ष करना सिखाते हैं। गिर कर फिर उठने का साहस देते हैं। राज्य सरकार के लिए खेल उत्तराखंड के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का महत्वपूर्ण आधार है। वह इसी सोच के साथ खेलों को बढ़ावा दे कर कार्य कर रही है। वर्ष 2017 में खेल महाकुम्भ की शुरुआत प्रदेश के गांव-गांव में छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी। आज यह अपने दसवें संस्करण में प्रवेश कर चुका है। इतनी बड़ी Prize Money देश के किसी भी राज्य में किसी राज्य स्तर के खेल आयोजन में नहीं दी जाती है। ये आयोजन खर्च के अलावा है।

पुष्कर ने कहा कि पिछले वर्ष 2 लाख 20 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने खेल महाकुम्भ में प्रतिभाग किया था। इस वर्ष खेल महाकुम्भ को और अधिक व्यापक स्वरूप प्रदान किया गया है। न्याय पंचायत स्तर से शुरू होकर विधानसभा, संसदीय एवं राज्य स्तर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। न्याय पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं। इस वर्ष लगभग 11 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि DBT के जरिये से सीधे खिलाड़ियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। इस वर्ष से खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण भी मिलेगा। यह खिलाड़ियों के परिश्रम, प्रतिभा और उनके सपनों का सम्मान है।

CM PSD ने कहा कि उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का गौरव बढ़ाया। खेल महाकुम्भ के मंच से निकलने वाली प्रतिभाएं भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड और देश का नाम रोशन करेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों के प्रति सोच में व्यापक बदलाव आया है। ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ जैसे अभियानों ने देश के गांवों एवं दूरस्थ क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया है। खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और प्रोत्साहन मिलने से भारत वैश्विक खेल मंच पर निरंतर नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य की नई खेल नीति के अंतर्गत राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को `आउट ऑफ टर्न’ सरकारी नौकरी प्रदान की जा रही है। अब तक 29 खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में नियुक्ति दी जा चुकी है। 38th NG के Medalists सरकारी महकमों में नौकरियाँ दी जा रही है।  मुख्यमंत्री खेल विकास निधि के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। Sports College-Sports Hostels में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, आवास, भोजन, खेल उपकरण, खेल किट, शिक्षा एवं चिकित्सा सुविधाएं मुफ्त दी जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि चैंपियन की तैयारी बचपन से ही शुरू होती है। इसी सोच के साथ मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को मासिक छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है।   14 से 23 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के माध्यम से मासिक छात्रवृत्ति के साथ खेल उपकरण खरीदने के लिए भी आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिता एवं प्रशिक्षण के दौरान दुर्घटना की स्थिति में बीमा संबंधी व्यवस्था भी की गई है।

पुष्कर ने कहा कि प्रदेश में खेलों के लिए मजबूत एवं आधुनिक आधारभूत ढांचा विकसित किया जा रहा है। हल्द्वानी में उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं प्रथम शैक्षणिक सत्र शुरू कर दिया गया है। खटीमा में आधुनिक खेल सुविधाओं से सज्जित स्टेडियम का निर्माण होगा। ‘एक जनपद-एक खेल’ के माध्यम से विभिन्न खेल विधाओं और स्थानीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक जनपद की अपनी विशिष्ट खेल पहचान विकसित हो।

CM ने खिलाड़ियों से कहा कि वे पूरी ताकत, लगन, अनुशासन और निष्ठा के साथ मैदान में उतरें। अपने खेल के जुनून को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं। राज्य सरकार उनकी प्रतिभा को निखारने, उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उनको उम्मीद है कि ‘खेल महाकुम्भ-2026’ उत्तराखंड के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि न्याय पंचायत स्तर की प्रतियोगिताएं खेल जीवन की महत्वपूर्ण शुरुआती सीढ़ी हैं। यहां से खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के बल पर विभिन्न स्तरों से आगे बढ़ते हुए राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी तक पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है। प्रत्येक प्रतिभाशाली खिलाड़ी को अपनी क्षमता और प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेग। प्रदेश में खेल सुविधाओं के विकास के साथ खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने खिलाड़ियों से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। खेल महाकुम्भ-2026 के अंतर्गत 1 से 10 सितम्बर तक न्याय पंचायत स्तर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि खेल प्रतियोगिताएं, 11 से 20 सितम्बर तक विधायक चैम्पियनशिप ट्रॉफी, 21 से 30 सितम्बर तक सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी तथा 10 से 30 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के मुक़ाबले होंगे।

खेल महाकुंभ में विभिन्न आयु वर्गों के बालक-बालिकाओं के साथ Women Open और दिव्यांग महिला-पुरुष खिलाड़ियों के भी मुक़ाबले खेले जाएंगे। विशेष प्रमुख सचिव (खेल) अमित कुमार सिन्हा, निदेशक (खेल) दीप्ति सिंह, DM मनीष कुमार इस मौके पर मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button