
Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी ने एक दिन पहले ही दुनिया में टिड्डियों की तरह छा रहे Gen-Z और युवाओं से उनकी सोच के मुताबिक सरकारी नीति बनाने और उनकी मदद का वादा किया था। 24 घंटे गुजरने से पहले ही इस पर पहला अहम फैसला आ गया। उनकी सरकार ने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए पूरी मदद करने का फैसला कर लिया है। अहम पहलू इसका ये है कि पहाड़ों और दुर्गम इलाकों में रहने वाले युवाओं को घर बैठे मुफ्त Online Quality तैयारी कर सकेंगे।

उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026’ धरातल पर उतरने जा रही है। योजना को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंजूरी मिल गई है। योजना जल्द शुरू होगी। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन एवं अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
योजना के तहत राज्य के विश्वविद्यालयों तथा शासकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त Online Coaching उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें Civil Services (UPSC/PSC), रक्षा सेवाओं (CDS), बैंकिंग, रेलवे, SSC सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं तथा प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश और पात्रता निर्धारण के लिए आयोजित होने वाली CAT, MAT, GATE, NET और CSIR-NET जैसी परीक्षाओं की तैयारी शामिल है।
ये सुविधाएं घर पर दी जाएंगी। विशेष रूप से दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह पहल वरदान साबित होगा। इससे आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण महंगी कोचिंग का लाभ नहीं उठा पाने वाले विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर योजना को शुरू करने के लिए जल्दी तारीख घोषित करेंगे।



