उत्तराखंडदेशयूथराष्ट्रीय

Happy News::सरकारी नौकरियों की बहार!काबिल हों तो फौरन कुर्सी की पेटी बांध लें:पुष्कर सरकार का फैसला,`और नए 2500 पद दिसंबर से पहले भरने शुरू’:पहले के भी 1500 पदों को भरने की प्रक्रिया चालू:बेरोजगारी को जल्द से जल्द कम करेगी सरकार-CM PSD

Chetan Gurung

जो भी खुद को सरकारी नौकरियों के काबिल और इसके लिए जरूरी इम्तिहानों-Test को पास करने के लिए समर्थ मानते हैं, उनके लिए कुर्सी की पेटी बांध लेने का High Time है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के लिए आधे साल से कम रह गए हैं लेकिन अगले 4 महीने के भीतर (दिसंबर-2026 तक) CM पुष्कर सिंह धामी ने 2500 उन पदों को तूफानी रफ्तार से भरने का फैसला किया है, जो खाली थीं या हाल ही में खाली हुई हैं। दूसरे लफ्जों में सरकारी नौकरियों की बहार आने वाली है।

CM पुष्कर सिंह धामी

————-

 

पुष्कर सरकार ने तय किया है की उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग दिसंबर से पहले ही विभिन्न विभागों में करीब 2500 नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर देगा। अब तक मौजूदा सरकार 34,500 सरकारी नौकरी दे चुकी है। जिन पदों के लिए पहले ही आवेदन लिए जा चुके हैं, उनकी लिखित परीक्षाएं भी दिसंबर तक करा दी जाएंगी। इसकी तैयारी भी तेजी से चल रही है। इन पदों की संख्या भी अच्छी-ख़ासी तकरीब 1500 है। साल खत्म होते-होते करीब-करीब चार हजार पदों पर भर्ती अहम पड़ाव पर पहुँच चुकी होगी।

इतनी अधिक तादाद में किसी भी सरकार ने कभी नौकरियाँ नहीं दी। सरकार चाहे BJP की ही रही हो या फिर Congress की। इतनी बड़ी संख्या में भर्तियाँ Record है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष GS मर्तोलिया ने बताया कि दिसंबर से पहले करीब 2477 पदों पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इनमें स्केलर, कनिष्ठ सहायक, वैयक्तिक सहायक, स्नातक स्तरीय विज्ञान वर्ग के पद, पुलिस, आबकारी और परिवहन विभाग के वर्दीधारी पद, संस्कृत विभाग में सहायक अध्यापक तथा सहायक विकास अधिकारी जैसे पद शामिल हैं।

इसके समानांतर जिन रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, उनकी परीक्षा भी दिसंबर तक करा ली जाएगी। इनमें व्यैक्तिक सहायक, पशुधन प्रसार अधिकारी, विभिन्न सेवाओं के तकनीकी पद, सहायक लेखाकार, कृषि विभाग के इंटरमीडिएट स्तर के पद तथा विभिन्न विभागों के स्नातक स्तरीय पद सहित कुल 1470 पद शामिल हैं। प्रदेश में वर्ष-2024 से सख्त नकल विरोधी कानून लागू है। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया ना सिर्फ पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हो रही है, बल्कि कोई शिकायत भी नहीं आई। भर्ती आवेदन से लेकर नियुक्ति तक का औसत समय भी घट गया है। इस तरह सरकार चुनाव में रोजगार को बड़ी उपलब्धि की तरह पेश करने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर रोजगार महमानव के तौर पर स्थापित हो रहे।

CM पुष्कर के अनुसार उनकी सरकार पहले दिन से ही बेरोजगारी की समस्या को खत्म करने का प्रयास कर रही है। सरकारी विभागों में रिक्त पदों को अभियान चलाकर भरा जा रहा है। साढ़े चार वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिल चुकी है। आने वाले महीनों में भी विभिन्न विभागों में हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button