अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशपर्यटनराष्ट्रीय

Danger!मौसम ठीक नहीं है:बारिश रौद्र रूप ले सकती है:CM पुष्कर ने DMs-महकमों को दी हिदायत,`24 घंटे High Alert पर रहें-जन हानि न होने दें:राहत कार्य फौरन शुरू हों’

Chetan Gurung

राजधानी समेत पहाड़ों में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश और मौसम विभाग की खतरे से मुताल्लिक चेतावनियों के मद्देनजर CM पुष्कर सिंह धामी ने आज आपदा प्रबंधन से जुड़ी हर Agencies को हर दम High Alert पर रहने की हिदायत देने के साथ ही सचिव (आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास) विनोद कुमार सुमन से प्रदेश के हर इलाके की आपदा संबंधी हालात पर रिपोर्ट ली।

CM पुष्कर सिंह धामी

——-

उन्होंने निर्देश दिए राज्य आपदा प्रतिवादन बल, राष्ट्रीय आपदा प्रतिवादन बल, जिला प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ किसी भी आपात स्थिति में बिना विलंब राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करें। किया जाए। संवेदनशील क्षेत्रों की निरंतर निगरानी रखी जाए। नदी-नालों के जलस्तर पर नजर रखें।  जरूरत पड़ी तो तत्काल लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाएँ।

मुख्यमंत्री पुष्कर ने सभी DMs को ताकीद की कि जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र चौबीसों घंटे सक्रिय रहें। किसी भी परिस्थिति में जनहानि को रोकना सर्वोच्च प्राथमिकता है।  सचिव सुमन ने बताया कि मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार के लिए देहरादून, चमोली एवं बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट तथा राज्य के शेष जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया है।  सचिव ने पर्यटकों से मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लेने और अनावश्यक यात्रा से बचने के लिए कहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button