
Chetan Gurung
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. BVRC पुरुषोत्तम आज देहरादून के अनेक Assembly Areas में स्थित मतदान केंद्रों का मुआयना करने खुद पहुंचे और SIR से जुड़े Notices की सुनवाइयों पर Report का अंदाज लिया। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं से Feedback भी लिया। BLOs को हिदायत दी कि मामूली विसंगति से जुड़े मामलों को खुद निबटाएँ। लोगों को बेवजह परेशानियों से बचाएं।


राजपुर विधानसभा स्थित बूथ संख्या 65 प्राथमिक विद्यालय दिलाराम बाजार और रायपुर विधानसभा स्थित बूथ संख्या 10 प्राथमिक विद्यालय डांडा खुदानेवाला का CEO ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि फील्ड विजिट का मकसद जमीनी तौर पर आ रही व्यवहारिक समस्याओं को समझना है। मंडल आयुक्तों, DMs, EROs को फील्ड विजिट करने के निर्देश दिए गए हैं।
सोमवार को डॉ. पुरुषोत्तम ने हरिद्वार में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया था। इस अवसर पर CDO अभिनव शाह,ERO-रायपुर डॉ. अपूर्वा सिंह, ERO-राजपुर तनवीर मारवाह साथ रहे। CEO ने निर्देश दिए कि सामान्य विसंगति वाले नोटिसों पर BLO दस्तावेज लेकर उन्हें सत्यापित करते हुए खुद ही उनका निस्तारण करें। लोगों को नाहक दिक्कतों का सामना न करना पड़े। जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई है, उन पर विशेष फोकस रखें। ERO-AERO स्तर पर सुनवाई कर नियमानुसार कार्यवाही करें।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने CEO कार्यालय के अधिकारियों को भी जनपदों का भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण करने के आदेश जारी किए गए हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे को देहरादून, हरिद्वार, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चन्द्र दुम्का को नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास को ऊधम सिंह नगर, टिहरी, उत्तरकाशी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।



