
Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी ने आज शीर्ष Congress Leader राहुल गांधी के देहरादून में आने से पहले बेहद उत्साहित नजर आ रहे युवाओं की बड़ी जमात के साथ कुआं वाला में ‘युवा अग्निवीर संवाद’ के दौरान अहम ऐलान किया कि पर्यटन विभाग की Home Stay योजना के अंतर्गत पूर्व सैनिकों व अग्निवीरों को खास अनुदान दिया जाएगा और सीमावर्ती गांवों में स्थानीय निवासियों, पूर्व सैनिकों एवं अग्निवीरों को स्वरोजगार से संबंधित अवस्थापना सुविधाएं विकसित करने के लिए भी सरकार खुले हाथों विशेष अनुदान देगी। सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए Dedicated Cell स्थापित किया जाएगा।




मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निवीरों, सैनिकों और शहीदों के परिवारों के कल्याण के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। शहीद परिवारों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख की गई है। आश्रितों को सरकारी सेवा में समायोजन की व्यवस्था की गई है। सरकारी नौकरी के लिए आवेदन की समय सीमा 2 वर्ष से बढ़ाकर 5 वर्ष की गई है। वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों के सम्मान में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। युद्ध विधवाओं एवं दिव्यांग सैनिकों के लिए विशेष सहायता एवं पूर्व सैनिकों के सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहायता की व्यवस्था की गई है।


युवतियों और छात्राओं (ऊपर) और पूर्व सैनिकों (नीचे) में CM पुष्कर सिंह धामी के साथ Selfie लेने के लिए जबर्ददस्त जोश नजर आया:CM पुष्कर ने एक छात्र का Mobile ले के खुद ही Selfie Click कर उसको खुश कर दिया
—————

PSD ने कहा कि अग्निवारों का सम्मान, राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सरकार उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था कर रही है। सेवा पूर्ण करने वाले अग्निवीरों के लिए पुलिस, वन विभाग, आपदा प्रबंधन सहित राज्य की सरकारी सेवाओं में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की गई है। उनके लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट तथा भर्ती प्रक्रियाओं में आवश्यक भी प्राथमिकता सुनिश्चित की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बनेगा, जहां अग्निवीरों के लिए विशेष ‘अग्निवीर सेल’ की स्थापना भी की जाएगी। PM नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है। राज्य सरकार उनके संकल्प अनुसार ही उत्तराखण्ड को भारत का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का कार्य कर रही है। वह स्वयं एक सैनिक के बेटे हैं। उन्होंने बचपन से सैनिकों का अनुशासन, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण को देखा है। उन्होंने अपने जीवन में संस्कार, अनुशासन अपने पिताजी से सीखे।
उन्होंने कहा कि सैनिकों के बीच में आकर उन्हें अपने परिवार की अनुभूति होती है। राज्य सरकार ने भर्ती घोटालों के सभी मामलों को गंभीरता से लिया। सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया। उम्र कैद तक की सजा का प्रावधान इसमें है। 100 से अधिक नकल माफिया को जेल भेजा गया। सख्त नकल विरोधी कानून लागू करने का परिणाम है कि आज उत्तराखण्ड के अंदर रिकॉर्ड भर्तियां हुई हैं। पिछले 5 साल में 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई।
CM PSD ने कहा कि देश में सबसे पहले उत्तराखण्ड में मदरसा बोर्ड को समाप्त किया गया है। अब सबके लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के द्वार खुल गए हैं। किसानों के लिए कीवी, एप्पल, टिमरु मिशन जैसी कई योजनाएं संचालित हैं। सतत विकास लक्ष्य की सूची में उत्तराखण्ड ने पहला स्थान हासिल किया है। राज्य को फिल्म फ्रेंडली स्टेट के रूप में भी सम्मानित किया गया है। निर्यात सूचकांक में बढ़त हुई है। अब राज्य के युवा अपने घर, गांव में ही रोजगार को बढ़ावा दे रहे हैं।
PSD ने कहा कि चार धाम यात्रा, आदि कैलाश यात्रा, शीतकालीन यात्रा जैसी अनेकों यात्राओं में बीते 4 सालों में 24 करोड़ से अधिक पर्यटक उत्तराखण्ड आए हैं। इस अवसर पर विधायक बृजभूषण गैरोला, आयोजक Youth Foundation के संस्थापक कर्नल (Vet)अजय कोठियाल,मेजर जनरल (Vet) गुलाब सिंह रावत, देहरादून के DM डॉ. आशीष चौहान, SSP प्रमेंद्र डोभाल,खेल कल्याण परिषद के अध्यक्ष कुलदीप बुटोला मौजूद रहे। आज की खास बात ये रही कि पूर्व सैनिकों में भी युवाओं और खास तौर पर महिलाओं की तरह CM पुष्कर के साथ Selfie लेने की होड़ दिखाई दी। PSD ने भी किसी को निराश नहीं किया। छात्राओं के साथ उन्होंने खुद उनके Mobile फोन से Selfie ली और उनको खुश कर दिया।



