
Chetan Gurung
विधानसभा सदन में विपक्ष से महिलाओं को आरक्षण संकल्प पर सहयोग न मिलने के बाद देहरादून में CM पुष्कर सिंह धामी ने देर शाम राजपुर रोड पर गांधी पार्क से घण्टाघर तक महिला आक्रोश मशाल यात्रा की अगुवाई की और महिया विरोधी रुख के लिए Congress समेत सभी विपक्षी दलों पर जम के बरसते हुए उनको नारी सशक्तिकरण में सबसे बड़ा रोड़ा करार दिया।



महिला आरक्षण बिल गिरने के विरोध में निकाले गए जुलूस से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर ने कहा कि यह मशाल यात्रा उन ताकतों के खिलाफ जनाक्रोश है जो महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने का प्रयास कर रही हैं। राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश की नारी अब अपने सम्मान और अधिकारों के लिए एकजुट होकर खड़ी है। महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय को वर्षों तक लंबित रखा गया।राजनीतिक स्वार्थों के चलते इस दिशा में बाधाएं उत्पन्न की गईं.
उन्होंने विपक्ष पर परोक्ष हमला बोला कि कुछ राजनीतिक दल महिलाओं के अधिकारों को लेकर गंभीर नहीं हैं। उन्होंने हमेशा इसे केवल एक राजनीतिक मुद्दा बनाकर रखा। नई पीढ़ी की महिलाएं अब इन चालों को समझ चुकी हैं। वह समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देंगी। आज की भारतीय नारी निर्णय लेने वाली शक्ति बन रही है। केंद्र सरकार की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए किए गए प्रयास परिवर्तनकारी हैं।
CM पुष्कर कहा कि उनकी सरकार मातृशक्ति के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। राज्यसभा सांसद और BJP के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्य, विधायक सविता कपूर, आशा नौटियाल,BJP की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज भी रैली में शामिल हुईं।



