
Chetan Gurung
विकास से जुड़े मुद्दों पर प्रदेश के Mayors-नगर पालिका-नगर पंचायत-जिला पंचायत-Block प्रमुखों से भी CM पुष्कर सिंह धामी ने मुलाक़ात कर उनकी राय जानना शुरू कर दिया है। आज उनसे अलग-अलग मुलाक़ात कर मुख्यमंत्री ने उनकी राय जानी।


मुख्य सेवक सदन में सरकार के मुखिया की महापौरों, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्षों से शहरी विकास, जनसुविधाओं के विस्तार, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित नगरों के निर्माण तथा नागरिक हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। उनसे अपेक्षा जताई गई कि वे प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचाने, नगरों के संतुलित विकास को गति देने तथा नागरिक समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
PSD ने जिला पंचायत अध्यक्षों एवं ब्लॉक प्रमुखों से ग्रामीण सशक्तिकरण एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा के दौरान कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख त्रिस्तरीय पंचायती व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी होने के साथ सरकार और जनता के बीच सशक्त सेतु हैं।



उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुखों से कहा कि वे प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाने, तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएँगे।
इस अवसर पर BJP के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद Mahendra Bhatt , प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल,कुंदर परिहार और दीप्ति रावत भी उपस्थित रहीं।
—



