CM पुष्कर के डंडे का कमाल!देहरादून में टेनिस Player-हल्द्वानी में Double Murder का फटाफट खुलासा:Killer-साजिशकर्ता सब Arrest:चर्चित डॉ अजय खन्ना समेत हतप्राण की माँ भी साजिशकर्ता के साथ दिन दहाड़े अर्जुन शर्मा हत्या में शामिल:नैनीताल पुलिस ने तो कातिलों की गिरफ्तारी में 6 घंटे भी नहीं लगाए

Chetan Gurung
देहरादून में Veteran Tennis खिलाड़ी अर्जुन शर्मा की परेड ग्राउंड के करीब तिब्बती मार्केट धर्म स्थल के सामने दिन दहाड़े Murder के हत्यारोपी खुद हतप्राण की माँ-साजिशकर्ता विनोद उनियाल और चर्चित नाम डॉ अजय खन्ना को भी Encounter में दोनों कातिलों को घायल अवस्था में धर-दबोचने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया और आज ही हल्द्वानी में भी मंडी में एक युवक और युवती की बेदर्दी के साथ पत्थरों से कुचल के हत्या किए जाने का मामला सामने आने पर नैनीताल पुलिस ने भी गज़ब करते हुए 6 घंटे के भीतर दोहरे हत्याकांड के आरोपियों को Arrest कर दिया।

CM पुष्कर सिंह धामी:सख्ती-कड़ाई से नतीजा:कानून और व्यवस्था पर हुए और सख्त
———-
तिब्बती मार्केट के सामने अर्जुन की हत्या कल उस वक्त कर दी गई थी, जब वह खेलने के बाद Smart City Parking और तिब्बती धर्म स्थल के बीच ठेली से फल खरीद रहा था। उसी वक्त उसका स्कूती पर सवार 2 आरोपियों ने तमंचे से गोली मार के हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक की पत्नी अभिलाषा ने सगी सास,उनके करीबी मित्रा विनोद उनियाल और डॉ अजय खन्ना को पुलिस रिपोर्ट में नामजद किया था। आरोप था कि करोड़ों रूपये (42 Cr) की संपत्ति और माँ-बेटे में तीसरे शख्स विनोद उनियाल के गहरे दखल को ले के जबर्दस्त तनाव लंबे समय से था। बात पुलिस रिपोर्ट तक चली गई थी।

SSP Ajay Singh-Murder का खुलासा करने में कामयाब
————-

बेटे अर्जुन शर्मा की हत्या के आरोप में माँ बीना शर्मा के साथ उनके करीबी मित्र विनोद उनियाल और डॉ अजय खन्ना को भी आज Arrest कर पुलिस ने पत्रकारों के सामने पेश किया।
—————–
इस दिन दहाड़े-सरे राह हुई हत्या पर CM पुष्कर सिंह धामी न सिर्फ पुलिस पर बुरी तरह खफा हुए बल्कि जल्द से जल्द इसका खुलासा करने की चेतावनी भी दे दी थी। उन्होंने कह दिया था कि आरोपी जो भी हो और जितना भी रसूख रखता हो, कतई बख्शा न जाए। इसके बाद Police ने Fast Track पर कार्रवाई कि अंजाम देना शुरू किया।
रातों-रात 2 अलग जगह Encounters (लाडपुर-हरिद्वार रोड) पर हत्या के आरोपियों को गोलीबारी में घायल दशा में गिरफ्तार कर लिया गया। बुधवार को SSP अजय सिंह ने PC कर के खुलासा किया कि संपत्ति और अमरदीप गैस एजेंसी (GMS Road) के कर्ज को लेकर चल रहे विवाद के चलते मां बीना शर्मा ने ही अपने बेटे की हत्या करवा दी।
पुलिस का कहना है कि आरोपी मां ने कथित Shooters को बेटे का कत्ल करने के लिए 12 लाख रुपये में सुपारी दी थी। 3 लाख रुपये पहले ही दे दिए गए थे। बाकी पैसा ह्त्या के बाद दी जानी थी। कत्ल की साजिश 25 दिन पहले ही रच दी गई थी। बीना शर्मा पर आरोप है कि वह बेटे की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। उसने गैस एजेंसी के मैनेजर से भी अर्जुन के Movement की जानकारी ली थी।
पुलिस की दलील के मुताबिक संपत्ति बेचने से बीना शर्मा को करीब 14 करोड़ रुपये मिले थे। इनमें से 8 करोड़ रुपये उसने विनोद उनियाल को दिए थे। अर्जुन ने इसका विरोध किया था। तभी उसके कत्ल की साजिश रच दी गई थी।
पुलिस ने कत्ल के आरोपियों पंकज राणा और राजीव राणा (मूल रूप से यमकेश्वर-पौड़ी निवासी)को गिरफ्तार करने के बाद बीना शर्मा,विनोद उनियाल और रसूख वाले डॉ अजय खन्ना को भी गिरफ्तार कर लिया। इन तीनों को पत्रकारों के सामने पेश किया गया। दोनों हत्यारोपी सगे भाई हैं।
दोनों चुक्खु वाला रहते हैं। इस दिल दहला देने वाले कत्ल के बाद कानून और व्यवस्था पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल ही Home-Police महकमे के आला अफसरों को जबर्दस्त ढंग से कसा और उनके कान गरम किए थे। इससे पुलिस में खलबली मच गई थी।


गिरफ्तार हत्यारोपियों के साथ SSP मंजूनाथ TC और पुलिस टीम
————-
आज सुबह ही Police Control Room को हल्द्वानी बड़ी मंडी क्षेत्र में 1 युवक तथा 1 युवती के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। तत्काल ही तेज-तर्रार SSP मंजूनाथ TC ने कमान संभाल ली। फिर कोतवाली-हल्द्वानी, डॉग स्क्वॉड तथा फॉरेंसिक टीम को मौके पर भेज हर किस्म के Action में आ गई। प्रथम दृष्टिया दोनों हत्या पत्थर से कुचलकर किया जाना पाया गया। कप्तान डॉ0 मंजुनाथ खुद भी मौके पर तत्काल पहुँच गए थे। खुद ही उन्होंने अध्ययन किया। फिर हाथों हाथ Special Team का गठन कर जांच-कार्रवाई शुरू कर दी।
मृतकों से पाए गए दस्तावेजों के आधार पर उनके परिजनों से सम्पर्क कर शिनाख्त की गई। दोनों की पहचान शुभम टम्टा पुत्र किशोरी लाल टम्टा (निवासी तल्ला खोल्टा अल्मोड़ा) तथा लक्ष्मी पोखरिया (पुत्री हेम चन्द्र पोखरिया, निवासी ग्राम मल्ली पोखरी ओखलकांडा नैनीताल) के तौर पर हुई। मृतका के परिजन सुरेश चन्द्र पोखरिया की तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में FIR दर्ज कराई गई।
SP डॉ0 जगदीश चन्द्र-SP-हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल,CO-हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घटना के विभिन्न पहलुओं, भौतिक साक्ष्य के आधार पर CCTV सर्विलांस, मैनुअल इंटेलिजेंस तथा सुरागरसी पतारसी के आधार पर इस सनसनीखेज Double Murder में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में 6 घंटे भी नहीं लगाए।
Police Interrogation में अभियुक्तों ने बताया कि वे सभी साथ में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान आरोपी लक्ष्मी के साथ छेड़खानी करने लगे। शुभम तथा लक्ष्मी ने इसका विरोध किया। जो आपसी लड़ाई झगड़े में बदल गई। इस पर शुभम की हत्या कर दी गई। घटना को छिपाने के उद्देश्य से उन्होंने लक्ष्मी को भी मौत के घाट उतार दिया। पहचान छिपाने के लिए दोनों के सिर पत्थर से कुचल दिए।
–नाम पता अभियुक्त-
- गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर पुत्र स्व0 उमेश सिंह निवासी वसुंधरा कॉलोनी बरेली रोड धानमिल हल्द्वानी उम्र 25 वर्ष
- सौरभ भट्ट उर्फ भटिया पुत्र विनोद चन्द्र भट्ट निवासी तीन पानी खन्ना फार्म डी क्लास बरेली रोड हल्द्वानी उम्र 20 वर्ष
- दीपू शर्मा उर्फ ध्रुव पुत्र स्व0 नन्हू लाल शर्मा निवासी वसुंधरा कॉलोनी बरेली रोड धानमिल हल्द्वानी उम्र 20 वर्ष
- दीपेश लटवाल उर्फ राज पुत्र बहादुर सिंह लटवाल निवासी उत्तरांचल विहार बड़ी मुखानी पीलीकोठी हल्द्वानी उम्र 25 वर्ष,
- –बरामदगी-हत्या में प्रयुक्त पत्थर, मोबाईल फोन, गौरव तथा दीपू शर्मा के खून से सने हुए कपड़े। पुलिस के मुताबिक गौरव नेगी उर्फ अक्कु ठाकुर आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में पूर्व में 11 अभियोग दर्ज है। अभियुक्त दीपेश लटवाल के विरूद्ध भी थाना मुखानी में 3 अभियोग दर्ज हैं। SSP (NAINITAL) डॉ0 मंजुनाथ ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 2500 रुपये नगद पुरस्कार देने का ऐलान किया।



