उत्तराखंडदेशयूथराष्ट्रीय

पुलिस की तो बल्ले-बल्ले!Quarters के लिए हर साल 100 Cr:हर जवान को Silver Jubilee Medal:2000 सिपाहियों-222 Sub Inspectors की भर्ती निकलने वाली है:पुलिस स्मृति दिवस पर CM पुष्कर ने खोला तोहफों का Box:Pared की सलामी ली

Chetan Gurung

पुलिस के जवानों के लिए आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर उपहारों का थैला खोल के ऐलान किया कि उत्तराखंड रजत जयंती स्थापना दिवस वाले Silver Jubilee Medal प्रदान किए जाएंगे। जवानों के सरकारी Quarters के निर्माण के लिए हर साल 100 करोड़ रूपये दिए जाएंगे।  उन्होंने पुलिस परेड की सलामी ली। पुलिस एवं अर्द्ध सैन्य बलों के शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शहीद पुलिस जवानों के परिजनों को सम्मानित किया।

 

मुख्यमंत्री ने Police Lines Stadium में आयोजित समारोह में कहा कि आगामी 3 वर्षों में पुलिस कर्मियों के आवासीय भवनों के निर्माण के लिए हरेक साल  100 करोड़ रूपये, पुलिस कल्याण निधि में ढाई करोड़ के बजाए साढ़े 4 करोड़ रूपये दिए जाएंगे। भवाली, नैनीताल, ढालमल्ला, काण्डा, बागेश्वर, नैनीडांडा, धुमाकोट, पौड़ी में SDRF जवानों के लिए 5 बैरकों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने देश की आंतरिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी राज्यों के पुलिस बलों और अर्धसैनिक बलों के जवानों पर करार देते हुए कहा कि  पिछले एक वर्ष में देश भर में 186 Para Military और पुलिस कर्मियों ने बलिदान दिया। इनमें उत्तराखंड पुलिस के 4 वीर सपूत भी शामिल हैं।

DGP Deepam Seth

————-

CM ने कहा कि पुलिस व्यवस्था को और अधिक सक्षम तथा संसाधनयुक्त बनाने के लिए सरकार लगातार  कार्य कर रही है। उनके कल्याण और सशक्तिकरण के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। प्रदेश के प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क के अंतर्गत QRT का गठन किया गया है। सरकार ने पिछले 3 वर्षों में पुलिस विभाग के भवनों के निर्माण के लिए 500 करोड़ रुपये दिए हैं।  प्रशासनिक भवनों के साथ 688 आवासीय भवनों का निर्माण कार्य चल रहा है। शीघ्र ही 120 नए आवासों का निर्माण भी प्रारंभ होगा।

उन्होंने कहा कि सरकार ने Smart Policing के लिए  जवानों के बैरक-Mess और कार्यस्थलों के Upgradation के लिए पर्याप्त पैसा दिया है। नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन के लिए अब तक 5 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। समस्त पुलिस कर्मियों को कैशलैस चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध करा रही है। पुलिस कर्मियों की पदोन्नति प्रक्रिया को समयबद्ध किया गया है। इस वर्ष 356 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी विभिन्न श्रेणियों में पदोन्नत किए गए हैं।  विभिन्न श्रेणी के 115 रिक्त पदों पर पदोन्नति के लिए भी कार्यवाही गतिमान है।

PSD ने कहा कि पुलिस कर्मियों की Capacity Building पर लगातार कार्य हो रहा है। प्रशिक्षण संस्थानों को पर्याप्त Budget दिया जा रहा है। PTC (नरेंद्र नगर) को सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के तौर पर विकसित किया जा रहा है । AI और साइबर सुरक्षा से जुड़े प्रशिक्षण के लिए पुलिस कर्मियों को देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों में भेजा जा रहा है। पुलिस कर्मियों के वेतन, भत्ते, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और अवकाश से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को Online कर दिया गया है। SDRF की एक नई कंपनी स्वीकृत कर दी है। इसमें 162 नए पदों का सृजन किया गया है। उप निरीक्षक (SI) के 222 पदों के साथ-साथ 2000 सिपाहियों की भर्ती भी प्रक्रियाधीन है।

CM ने कहा कि राज्य में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए “उत्तराखण्ड खेल नीति” के तहत कुशल खिलाड़ियों के लिए पुलिस विभाग में विशेष कोटे के माध्यम से भर्तियों का प्रावधान किया है। पुलिस के उच्च अधिकारियों से कहा कि पुलिसकर्मियों के लिए समय-समय पर मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन समय कार्यक्रम आयोजित करें। भौगोलिक और सामरिक दृष्टि से उत्तराखंड संवेदनशील राज्य है। राज्य की शांति और सुरक्षा बनाए रखने में पुलिसकर्मियों की भूमिका और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पुलिस की एक त्रिस्तरीय एंटी नारकोटिक फोर्स का गठन किया है। इस फोर्स ने बीते तीन वर्षों में 6199 से अधिक नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई की है।  लगभग 275 करोड़ रुपये से अधिक के नारकोटिक पदार्थ भी बरामद किए हैं। AI के आने के बाद साइबर अपराध एक बड़ी चुनौती बन चुका है। पुलिस को इस दिशा में और भी अधिक सजग रहना होगा।

उन्होंने कहा कि साइबर अपराधियों से मुकाबला करने के लिए एक कदम आगे रहना होगा और इसके लिए पुलिस को तकनीकी ज्ञान में दक्ष होना होगा।  इस अवसर पर मंत्री सतपाल महाराज, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, बृजभूषण गैरोला, सविता कपूर, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, DGP दीपम सेठ, DG PVK Prasad-पूर्व मुख्य सचिव और CIC राधा रतूड़ी,ADG V Murugesan-Special Principal Secretary Amit Sinha-Ajay Prakash Anshuman-DM Savin Bansal-SSP Ajay Singh भी मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button